मिथुन राशि के परिवार में आएगी खुशहाली, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही मिथुन राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह मिथुन राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

Gemini Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई 2025 का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025

मिथुन: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.

पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह शुभ रहेगा. मंगल आपके पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल पैदा करेगा, लेकिन बीच-बीच में समस्याओं का समाधान भी करेगा. आपको धैर्य बनाए रखना होगा. चौथे भाव में केतु की स्थिति भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनाए रखने की सलाह देती है. परिवार के साथ मिलकर रहने से सप्ताह के मध्य में वृहस्पति केंद्र में आएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में धीरे-धीरे खुशहाली बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि वृहस्पति आपके व्यापार को प्रगति प्रदान करेगा. इस समय, बुध दशम भाव में होने के कारण, आपको ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का अवसर मिलेगा. व्यापार में विभिन्न प्रकार के समझौते करने के प्रस्ताव आएंगे, विशेषकर उन लोगों के लिए जो सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को 4 मई को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपने कार्य को आनंद के साथ करेंगे. 4 मई के बाद, नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा. प्राइमरी शिक्षा के स्वामी शुक्र दशम भाव में हैं, जिससे प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अधिक कठिनाई नहीं होगी और वे आराम से अपना पाठ्यक्रम तैयार कर सकेंगे. उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. इस समय अपने परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, इससे लाभ होगा. करियर सामान्य रहने की संभावना है, जिससे मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम जीवन

मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों के स्वामी शुक्र की स्थिति अनुकूल है, जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. यदि आपके प्रेमी के साथ पहले से कोई विवाद था, तो वह समाप्त होगा. नए मित्र बनेंगे और प्रेमी के साथ बाहर घूमने और बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा. वैवाहिक जीवन में पहले से चल रही समस्याएं इस सप्ताह हल होंगी, जिससे जीवन खुशहाल रहेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के प्रति मई के इस सप्ताह में सतर्क रहना आवश्यक है. इस सप्ताह के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. बुध इस सप्ताह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन तेज गर्मी के कारण बुखार की समस्या बनी रह सकती है. खान-पान पर ध्यान देने और तरल पदार्थों का सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार संभव है.

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

शुभ नंबर: 1
शुभ कलर: भूरा

उपाय

  • प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का पूजन करे ,बूंदी का प्रसाद वितरण करें.
  • प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >