मकर राशि वालों का उलझनों के बीच बना रहेगा मान-सम्मान, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मकर माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही मीन राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मकर का सप्ताह मीन राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

Capricorn Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई सप्ताह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025

मकर : सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इस प्रकार के कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मकर राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा. पारिवारिक सुख के स्वामी मंगल सप्तम भाव में स्थित हैं, जबकि कुटुंब भाव के स्वामी शनि तृतीय भाव में हैं, जो आपके परिवार को अनुकूल बनाए रखेंगे. हालांकि, मंगल आपके परिवार में विवाद उत्पन्न कर सकता है. पंचम भाव में वृहस्पति होने के कारण बड़े विवादों का समाधान होगा और सभी लोग आपकी बात से सहमत रहेंगे. परिवार में असमंजस के बावजूद आपका मान-सम्मान बना रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

इस सप्ताह की शुरुआत व्यापारी के लिए सकारात्मक रहेगी, लेकिन व्यापार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह व्यापार में निवेश न करें और यदि नए व्यापार की योजना बनाई है, तो उसे इस सप्ताह के लिए स्थगित रखें. ग्राहकों के साथ व्यवहार को अनुकूल बनाए रखें. नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, विशेषकर ऑनलाइन व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. सप्ताह के अंतिम सप्ताह में कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, लेकिन इस दौरान आपको नए नौकरी के प्रस्ताव भी मिलेंगे.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

शिक्षा तथा करियर

इस सप्त छात्रों को मेहनत करनी होगी, तभी वे अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. शिक्षा के स्वामी शुक्र तीसरे भाव में राहु और शनि के साथ स्थित हैं, जबकि शनि की दृष्टि पंचम भाव पर है. शिक्षा में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा, इसलिए सहपाठियों पर निर्भर न रहें. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करेंगे. करियर में आप अच्छी प्रगति करेंगे और नई नौकरी की तलाश में 07 मई के बाद लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में मई का नया सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा. इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. प्रेमी का सहयोग भरपूर मिलेगा और मित्रों के सहयोग से रोमांस का आनंद लिया जाएगा. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नए मित्र मिलेंगे. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन सप्तम भाव में मंगल के कारण बीच-बीच में बहस हो सकती है. पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है. शनि स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेंगे, लेकिन शुक्र और मंगल आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेंगे. कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, केवल मौसमी बीमारियों से सावधान रहना चाहिए. 07 मई से बुखार और जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है. जिन लोगों को हृदय से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. सुबह में टहलना और व्यायाम करना आवश्यक है.

शुभ नंबर: 2
शुभ कलर: हरा

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • भगवान विष्णु का पूजन करें.
  • वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं.
  • नित्य भगवान शंकर का पूजन करें, अभिषेक करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >