Petrol Price Today: गुमला, हजारीबाग, धनबाद, दुमका और रामगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल, गढ़वा में सबसे मंगा 99.60 रुपए प्रति लीटर
Petrol Price Today: झारखंड में आज की जिलों में पेट्रोल के दाम बढ़ गये हैं. कुछ जिलों में इसमें गिरावट दर्ज की गयी है, तो कई जिलों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के भाव जारी करती है. 18 सितंबर को झारखंड के 5 जिलों में पेट्रोल महंगा हुआ है. किस जिले में पेट्रल सस्ता हुआ, किस जिले में महंगा हुआ और आपके शहर में आज क्या है एक लीटर पेट्रोल का भाव, यहां चेक करें.
Table of Contents
Petrol Price Today: गुमला, हजारीबाग, धनबाद, दुमका और रामगढ़ जिले में गुरुवार 18 सितंबर 2025 को पेट्रोल की कीमतें बढ़ गयीं हैं. धनबाद में 35 पैसे, दुमका में 9 पैसे, गुमला में 46 पैसे और हजारीबाग में 42 पैसे पेट्रोल महंगा हो गया है. वहीं, 10 जिलों में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आयी है और 9 जिलों में इसके भाव स्थिर हैं. यानी न तो कीमत में वृद्धि हुई है न ही गिरावट आयी है.
रांची में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.86 रुपए प्रति लीटर
झारखंड की राजधानी रांची में आज पेट्रोल का भाव 97.86 रुपए प्रति लीटर है. सबसे महंगा पेट्रोल गढ़वा जिले में बिक रहा है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 99.60 रुपए है. पलामू में भी पेट्रोल का भाव 99 रुपए के पार है. यहां 99.52 रुपए में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है.
Petrol Price Today: देवघर, जामताड़ा में आज क्या भाव बिक रहा पेट्रोल?
झारखंड के 9 जिलों में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ये 9 जिले देवघर, गढ़वा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और चाईबासा हैं. यहां पेट्रोल आज भी उसी भाव बिक रहा है, जिस भाव कल बिक रहा था. आज सरायकेला-खरसावां में एक लीटर पेट्रोल 97.80रुपए, सिमडेगा में 98.86 रुपए, चाईबासा में 99.16 रुपए, रांची में 97.86 रुपए, लातेहार में 99.10 रुपए, लोहरदगा में 98.75 रुपए, जामताड़ा में 98.21 रुपए, गढ़वा में 99.60 रुपए और देवघर में 97.60 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
18 सितंबर को झारखंड में किस भाव मिल रहा पेट्रोल
| शहर/जिले का नाम | कीमत प्रति लीटर | महंगा/सस्ता |
|---|---|---|
| बोकारो | 98.09 / लीटर | 0.13 |
| चतरा | 99.17 / लीटर | 0.32 |
| देवघर | 97.60 / लीटर | 0 |
| धनबाद | 98.17 / लीटर | 0.35 (+) |
| दुमका | 98.65 / लीटर | 0.09 (+) |
| जमशेदपुर | 97.80 / लीटर | 0.51 |
| गढ़वा | 99.60 / लीटर | 0 |
| गिरिडीह | 98.79 / लीटर | 0.32 |
| गोड्डा | 98.33 / लीटर | 0.25 |
| गुमला | 98.82 / लीटर | 0.46 (+) |
| हजारीबाग | 98.94 / लीटर | 0.42 (+) |
| जामताड़ा | 98.21 / लीटर | 0 |
| खूंटी | 97.86 / लीटर | 0.06 |
| कोडरमा | 98.70 / लीटर | 0.18 |
| लातेहार | 99.10 / लीटर | 0 |
| लोहरदगा | 98.75 / लीटर | 0 |
| पाकुड़ | 98.74 / लीटर | 0.18 |
| पलामू | 99.52 / लीटर | 0.08 |
| रामगढ़ | 98.42 / लीटर | 0.01 (+) |
| रांची | 97.86 / लीटर | 0 |
| साहिबगंज | 99.30 / लीटर | 0.06 |
| सरायकेला-खरसावां | 97.80 / लीटर | 0 |
| सिमडेगा | 98.86 / लीटर | 0 |
| चाईबासा | 99.16 / लीटर | 0 |
5 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल
धनबाद में 35 पैसे, दुमका में 9 पैसे, गुमला में 46 पैसे और हजारीबाग में 42 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल.
10 जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल
बोकारो में 14 पैसे, चतरा में 32 पैसे, जमशेदपुर में 5 पैसे, गिरिडीह में 32 पैसे, गोड्डा में 24 पैसे, खूंटी में 6 पैसे, कोडरमा में 19 पैसे, पाकुड़ में 18 पैसे, पलामू में 2 पैसे, साहिबगंज में 6 पैसे सस्ता हुआ डीजल.
9 जिलों में पेट्रोल के भाव स्थिर
देवघर, गढ़वा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और चाईबासा
इसे भी पढ़ें
Diesel Price Today: झारखंड में आज सबसे महंगा डीजल पलामू में, रांची में एक लीटर का भाव 92.62 रुपए
झारखंड में 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश
18 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर की क्या है आपके शहर में कीमत, यहां देखें लिस्ट
खरसावां में बड़ा हादसा! घर की दीवार गिरने से दबकर बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम
