Tejas Full Movie Leaked Online: ऑनलाइन लीक हुआ फिल्म तेजस का HD वर्जन, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Tejas Leak Online: कंगना रनौत की फिल्म तेजस शुक्रवार को रिलीज हो गई है. फिल्म में कगंना एक पायलट में रोल में नजर आई है. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित, तेजस एक एक्शन थ्रिलर है. अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है.

कंगना रनौत की फिल्म तेजस रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है. आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म को लेकर मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर तेजस ऑनलाइन लीक हो गई. टोरेंट साइटों और टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध कराया गया है.

फिल्म तेजस कई वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. कंगना की फिल्म एचडी प्रिंट Filmywap, Tamilrockers, Movierulz, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz और Filmyzilla जैसी साइट्स पर उपलब्ध है.

फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की वजह से इसके कमाई पर असर पड़ सकता है. लोग इस डाउनलोड करके घर पर भी देख सकते है. ऐसे में लोग सिनेमाघर नहीं जाएंगे. बता दें कि कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक आपराधिक अपराध है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर तेजस कुछ खास कमाई नहीं कर पाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन सिर्फ 2-3 करोड़ की कमाई करेगी.

कंगना रनौत की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में असफल रही हैं. ऐसे में अगर तेजस भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई तो, मेकर्स और एक्ट्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

तेजस साहसी महिला IAF अधिकारी – तेजस गिल की कहानी है, जो हर कीमत पर देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है जिसमें भारत के पहले स्वदेशी फाइटर जेट – तेजस को भी दिखाया गया है.

फिल्म तेजस के रिलीज से पहले कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर पहुंची थी. उन्होंने तसवीरें शेयर कर लिखा था, मेरी फ़िल्म तेजस में रामजन्मभूमि की विशेष भूमिका है, तो ऐसा मन हुआ की राम लल्ला के दर्शन करूं, धन्य भाग मेरे राम.

कंगना रनौत पिछली बार फिल्म चंद्रमुखी 2 में दिखी थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इसमें कंगना के साथ राघव लॉरेंस थे.

कंगना रनौत की निर्देशित फिल्म इमरजेंसी अगले साल 2024 में रिलीज होगी. इमरजेंसी में कंगना ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

Also Read: Tejas Twitter Review: पायलट बनकर कंगना रनौत ने जीता फैंस का दिल, जानिए कैसी लगी दर्शकों को फिल्म?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >