Delhi Weather : दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में, जानें मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2023 8:30 AM

विज्ञापन

New Delhi: A thick layer of smog engulfs the Rashtrapati Bhavan, in New Delhi, Monday, Nov. 13, 2023. The national capital recorded a jump in pollution levels and a smoky haze returned on Monday, after Diwali celebrations. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI11_13_2023_000049B)

पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियां एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार लोगों को है जिससे मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है. जब तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ यहां नहीं पहुंच जाता तब तक उत्तरी मैदानी इलाकों में अधिक ठंड महसूस नहीं होगी. जानें दिल्ली के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

देश की राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. आज सुबह की शुरूआत यहां धुंध के साथ हुई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो खबर दी है उसके अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. राजधानी के आनंद विहार में AQI 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 रिकॉर्ड की गई.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में अब दिन में भी ठंडक का अहसास लोगों को हो रहा है. आमतौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचता नजर आता है, लेकिन इस बार यह 11 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा है.

undefined

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी तो हुई है लेकिन यहां अभी भी भारी बर्फबारी का इंतजार है जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ता है और राजधानी में कड़ाके की ठंड का अहसास होता है. दरअसल, कड़ाके की ठंड के लिए दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को एक और जोरदार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का इंतजार है.

undefined

15 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतनम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके साथ ही दिल्ली में अच्छा खासा कोहरा सुबह नजर आया.

Also Read: Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
undefined

दिल्ली में हवा में धुंध की परत के बीच इंडिया गेट और लोधी रोड क्षेत्र के का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है. वीडियो में लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं.

undefined

पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच है. उत्तर भारत में अभी अच्छी ठंड की शुरुआत नहीं हुई है जिसका इंतजार लोगों को है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola