सूबे के लिए शुभ हो राष्ट्रपति की यात्रा

Updated at : 13 Jan 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे के लिए शुभ हो राष्ट्रपति की यात्रा

राष्ट्रपति महोदय के आगमन से कुछ तो झारखंड को लाभ हुआ. कहीं पथ-निर्माण में तेजी आयी, तो कहीं पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अभ्यास किया. लेकिन, राष्ट्रपति की इच्छा है कि भारत के विश्वविद्यालय, विश्व के 200 विद्यालयों में आ जायें. झारखंड सरकार को इसके लिए ‘योग्य पद के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव’ करना […]

विज्ञापन
राष्ट्रपति महोदय के आगमन से कुछ तो झारखंड को लाभ हुआ. कहीं पथ-निर्माण में तेजी आयी, तो कहीं पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अभ्यास किया. लेकिन, राष्ट्रपति की इच्छा है कि भारत के विश्वविद्यालय, विश्व के 200 विद्यालयों में आ जायें.
झारखंड सरकार को इसके लिए ‘योग्य पद के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव’ करना होगा. क्योंकि, रांची विवि की जो स्थिति मेरे छात्र जीवन के समय थी, वही अब भी है, जब मैं रांची विवि के एक कॉलेज में प्रोफेसर बना. रांची विवि हर क्षेत्र में पीछे है.
चाहे इसके अंतर्गत कॉलेजों के आधारभूत संरचना की बात हो या पढ़ाई-लिखाई की, नियुक्ति में योग्यता की बात हो या समय पर परीक्षा लेने की, प्रध्यापकों की प्रोन्नति की बात हो या अनुशासन की. हर ओर निराशा ही है. ऐसे में राष्ट्रपति महोदय के द्वारा झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास राज्य के लिए शुभ हो सकता है. सरकार को चाहिए कि राज्य हित में सुयोग्य कुलपति चुने.
– डॉ़ भुवन मोहन, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola