निर्भया के दोषियों को सजा में विलंब से लोगों में हताशा

Updated at : 19 Feb 2020 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
निर्भया के दोषियों को सजा में विलंब से लोगों में हताशा

निर्भया कांड के सात साल बीत चुके हैं, लेकिन दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल सकी. दो बार डेथ वारंट जारी कर स्थगित कर दिया गया. सोमवार को एक बार फिर फांसी के लिए नयी तिथि घोषित की गयी है. लेकिन, उक्त तिथि को फांसी पड़ ही जाये, कहना मुश्किल है. जबकि इस घटना […]

विज्ञापन

निर्भया कांड के सात साल बीत चुके हैं, लेकिन दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल सकी. दो बार डेथ वारंट जारी कर स्थगित कर दिया गया. सोमवार को एक बार फिर फांसी के लिए नयी तिथि घोषित की गयी है. लेकिन, उक्त तिथि को फांसी पड़ ही जाये, कहना मुश्किल है. जबकि इस घटना को लेकर पूरा देश उबल पड़ा था. लेकिन कानून की जटिलताओं का फायदा बार-बार दोषी उठा रहे हैं और फांसी की तिथि टल जा रही है.

इससे लोगों में कानून के प्रति निराशा बढ़ती जा रही है. वहीं, बेटियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए बने कानून से विश्वास हटता जा रहा है. अगर देखा जाये तो लगभग प्रतिदिन देश के किसी न किसी कोने से बलात्कार की खबरें आती रहती हैं. परंतु इन घटनाओं पर किसी तरह का शोर-शराबा नहीं हो पाता, जब तक की रेप की जघन्य घटना न हो. इसलिए सरकार के साथ आम नागरिकों को भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

शशांक श्रीवास्तव, पटना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola