वर्तमान समय में जानें साहित्य का मोल

साहित्य समाज का प्रतिबिंब होता है. वह समाजिक परिवेश में घटित-अघटित घटनाओं एवं विमर्शो का वाहक भी है. लेकिन वर्तमान समय शायद भौतिकता की अंधी दौड़ में इतना आगे निकल चुका है कि पीछे छूट गये नैतिक मूल्यों, संस्कारों, साहित्यिक व वैचारिक विमर्शो की परिभाषा ही भूल गया है. जो देश को दिशानिर्देशित कर सकते […]
साहित्य समाज का प्रतिबिंब होता है. वह समाजिक परिवेश में घटित-अघटित घटनाओं एवं विमर्शो का वाहक भी है. लेकिन वर्तमान समय शायद भौतिकता की अंधी दौड़ में इतना आगे निकल चुका है कि पीछे छूट गये नैतिक मूल्यों, संस्कारों, साहित्यिक व वैचारिक विमर्शो की परिभाषा ही भूल गया है. जो देश को दिशानिर्देशित कर सकते हैं, वे साहित्यकार उपेक्षित हो रहे हैं.
आज किसी के पास समय नहीं कि उनकी बात सुने. मीडिया ने भी (कुछ को छोड़ कर) बहती गंगा में हाथ धोते हुए राजनीतिक ताने-बानों के फोकस में रह कर प्रसिद्ध होने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है. नकारात्मक सोच, हिंसा, घृणा, नारी-अपमान, सांस्कृतिक अवमूल्यन से परिपोषित युवा पीढ़ी का दिशानिर्देशन करना तो दूर, खबरों को तोड़-मरोड़ कर एक भटकाव लाने कोशिश भी हो रही है. क्या यह परंपरा भी सरकार या व्यवस्था ही बदलेगी? पद्मा मिश्र, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




