25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : मेयर, डिप्टी मेयर व भाजपा से जुड़े पार्षदों का हुआ अभिनंदन, बोले सीपी सिंह जीत में महानगर कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से सोमवार को मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डन में समारोह आयोजित कर मेयर व डिप्टी मेयर समेत पार्टी से जुड़े नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची नगर निगम चुनाव में मिली जीत का श्रेय महानगर के कार्यकर्ताओं […]

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से सोमवार को मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डन में समारोह आयोजित कर मेयर व डिप्टी मेयर समेत पार्टी से जुड़े नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची नगर निगम चुनाव में मिली जीत का श्रेय महानगर के कार्यकर्ताओं को जाता है. उन्होंने निगम चुनाव में हारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही मतदाता घर से निकले मतदान किया. इसमें महानगर कार्यकर्ताओं को भूमिका अहम रही.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी नयी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि यह आपके लिए अवसरों का पहला कदम है. सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल ही हम मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर बनते हैं.

इसलिए चुनाव जीतने के बाद इनके साथ कोई नाइंसाफी नहीं करें. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि यह जीत पूरी तरह कार्यकर्ताओं को समर्पित है. इनके बल पर हम पुन: निर्वाचित हुए हैं.

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि निगम में अधूरे पड़े कार्यों बेहतर तालमेल के साथ पूरा किया जायेगा. संचालन केके गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शाह ने किया. मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पांडेय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, गामा सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि थे.

समारोह में संगठन का विवाद उभरा, कार्यक्रम से उठ कर चले गये कई पदाधिकारी

सम्मान समारोह के दौरान संगठन का विवाद एक बार फिर से उभर कर सामने आया. एक ओर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष का विवाद भी सामने आ गया. इस वजह से पार्टी से जुड़े कई प्रदेश पदाधिकारी और भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यक्रम से उठ कर चले गये.

महानगर की ओर से राकेश शर्मा को भाजयुमो का महानगर अध्यक्ष बताते हुए सम्मानित किया. वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सूर्य प्रभात को महानगर अध्यक्ष बनाया गया. यह विवाद पहले से ही प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंचा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. राकेश शर्मा को सम्मानित किये जाने के विरोध में भाजयुमो के पदाधिकारी नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम से बाहर निकल गये. वहीं अपनी उपेक्षा होता देख कई प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यक्रम के बीच से उठ कर चले गये.

सम्मानित होनेवाले पार्षद

ओम प्रकाश (वार्ड-27), वेद प्रकाश सिंह (वार्ड-39), सुनील यादव (वार्ड-20), रोशनी खलखो (वार्ड-19), नकुल तिर्की (वार्ड-01), सुजाता कच्छप (वार्ड-07), अशोक यादव (वार्ड-31), अरुण झा (वार्ड-26), विनोद सिंह (वार्ड-34), गोंदरा उरांव (वार्ड-02), सुचित्रा रानी (वार्ड-40), रीमा देवी (वार्ड-30), वीणा अग्रवाल (वार्ड-08), रीता मुंडा (वार्ड-46), दिनेश राम (वार्ड-14), बसंती लकड़ा (वार्ड-03), अर्जुन राम प्रजापति (वार्ड-25), दीपक कुमार लोहरा (वार्ड-38), सविता लिंडा (वार्ड-51), रंजू सिंह (वार्ड-11) व कृष्णा महतो (वार्ड-42).

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने भी किया अभिनंदन

रांची. भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित मेयर आशा लकड़ा एवं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय का अभिनंदन किया. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र मल्लिक के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के सदस्यों ने फूल-माला एवं पुष्प गुच्छ देकर आशा लकड़ा एवं संजीव विजयवर्गीय को सम्मानित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें