27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बरोरा में प्रेमी युगल की समाज ने करायी शादी

बरोरा. मुराइडीह बस्ती में प्रेमी युगल जोड़ी ने सामाजिक हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को बूढ़ा थान मंदिर में शादी कर ली. घर पहुंचने पर परिजनों ने शादी पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया. इस बात की जानकारी होने पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हो गये. बरोरा पुलिस भी पहुंच गयी. उसके बाद परिजनों […]

बरोरा. मुराइडीह बस्ती में प्रेमी युगल जोड़ी ने सामाजिक हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को बूढ़ा थान मंदिर में शादी कर ली. घर पहुंचने पर परिजनों ने शादी पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया. इस बात की जानकारी होने पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हो गये. बरोरा पुलिस भी पहुंच गयी. उसके बाद परिजनों ने शादी पर सहमति जताते हुए घर घुसने की अनुमति दी.

बस्ती के कोलकर्मी रामदास मुर्मू के पुत्र दीपक उर्फ झरी मुर्मू (24 वर्ष) का प्रेम गांव की ही बलराम हेंब्रम की पुत्री सीमती कुमारी (20 वर्ष) के साथ एक वर्ष से था. दोनों का प्रेम संबंध शादी तक पहुंच गया. मौके पर एएसआइ विनय कुमार दुबे, मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो, रामदास मुर्मू, प्रदीप पांडा विनोद बढ़ई, बाटुल महतो, सोना राम महतो, सहदेव महतो, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें