28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

14 में 12 सीटें भाजपा को, मुंबई के नीतीश भी जीते

रांची: झारखंड वाले क्षेत्र में भाजपा ने 1996 के लोकसभा चुनाव में परचम लहराया. भाजपा की लहर का ही नतीजा था कि झारखंड वाले इलाकों की कुल 14 में से 12 सीटें भाजपा की झोली में गयीं. पार्टी के पक्ष में चल रही हवा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई […]

रांची: झारखंड वाले क्षेत्र में भाजपा ने 1996 के लोकसभा चुनाव में परचम लहराया. भाजपा की लहर का ही नतीजा था कि झारखंड वाले इलाकों की कुल 14 में से 12 सीटें भाजपा की झोली में गयीं.

पार्टी के पक्ष में चल रही हवा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई से यहां आकर नीतीश भारद्वाज भी जीते. नीतीश उस समय दिल्ली दूरदर्शन में चल रहे लोकप्रिय सीरियल महाभारत में कृष्ण की भूमिका करते थे.

उनके क्रेज का असर यह था कि जमशेदपुर की जनता ने भारी मतों से जिता कर उनको दिल्ली भेजा. इस चुनाव में आम लोगों की जबरदस्त भागीदारी रही. स्थिति यह थी कि धनबाद से 54 और हजारीबाग से 36 प्रत्याशी मैदान में उतर गये. इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोरचा के भी शिबू सोरेन को छोड़ सभी उम्मीदवार हार गये.

1996 के चुनाव में झारखंड इलाके के विजेता

सीट विजेता पार्टी

राजमहल थॉमस हांसदा कांग्रेस

गोड्डा जगदंबी प्र यादव भाजपा

दुमका शिबू सोरेन झामुमो

चतरा धीरेंद्र अग्रवाल भाजपा

गिरिडीह रवींद्र पांडेय भाजपा

कोडरमा रीत लाल प्र वर्मा भाजपा

धनबाद रीता वर्मा भाजपा

हजारीबाग महावीरलाल विश्वकर्माभाजपा

रांची रामटहल चौधरी भाजपा

जमशेदपुर नीतीश भारद्वाज भाजपा

सिंहभूम चित्रसेन सिंकु भाजपा

खूंटी कड़िया मुंडा भाजपा

लोहरदगा ललित उरांव भाजपा

पलामू ब्रज मोहन राम भाजपा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें