Weather Forecast LIVE : झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, दिल्ली-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi weather) में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश (rain) होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा. हालांकि, आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिससे उमस बढ़ने के कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी हुई. झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. यहां आकाश में बादल तो हैं लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है. वहीं बिहार में मानसून (bihar monsoon) अब भी पूरी तरह सक्रिय है. मंगलवार को वज्रपात से प्रदेश में फिर 11 लोगों की जान चली गयी. बिहार (bihar weather)में दो जुलाई तक मनसून की बारिश जारी रहेगी. यूपी (uttar pradesh weather) में भी मानसूनी बारिश नजर आ रही है. सोमवार को कानपुर समेत सूबे के कई इलाकों में बादल नजर आये और कहीं-कहीं बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. राजस्थान (rajasthan weather), मध्य प्रदेश(madhya pradesh weather), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather), बंगाल (west bengal weather) सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
मुख्य बातें

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in