Viral Video: श्मशान में अजूबा! जलती चिता से उठे व्यक्ति को देख लोग हुए हैरान

Viral Video: जलती चिता से उठकर भागते हुए आदमी का वीडियो सामने आया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को जलती हुई चिता से उठकर भागते हुए देखा जा सकता है. इस अजीबो गरीब वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patel.yet नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बहुत सारे लोग मिलकर एक चिता को चारों ओर से घेरकर खड़े हैं. अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी हो चुकी है. यहां तक कि चिता को अग्नि तक दे दिया गया है.

लेकिन तभी अचानक से आदमी जलती हुई चिता पर से उठकर खड़ा हो जाता है. उसे देख वहां मौजूद सभी लोग डर से कांपने लगते हैं. वहीं जलती चिता को देख वह आदमी भी चौक जाता है और जल्दी वहां से कूदकर भागने लगता है. चिता पर लेटे बुजुर्ग आदमी को इस तरह भागता देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है. वे उस आदमी को हैरानी की नजरों से देखने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना पर प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video : पति-पत्नी कोर्ट आए थे तलाक लेने, लेकिन पति ने गाया ऐसा गाना, पत्नी ने कहा अब नहीं लूंगी तलाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >