Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : इंसान अगर यह सोचता है कि दूसरे की मदद करने की भावना सिर्फ इंसानों के अंदर होती, तो यह सिर्फ गलतफहमी साबित होगा. पानी में डूबते हिरण के बच्चे को एक हाथी द्वारा बचाने का वीडियो अगर आप देख लेंगे, तो कह उठेंगे सचमुच भगवान गणेश हिरण की सहायता के लिए पहुंच गए हैं.

Viral Video : इंसान हो या जानवर सभी एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं , हां यह जरूर है कि इंसान उन भावनाओं को अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल करता है, जबकि जानवर सच्चे दिल से उन भावनाओं की कद्र करता है. विश्वास ना हो तो इस वीडियो को देखें.

सूंड़ की सहायता से गजराज ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया

यह वीडियो एक हाथी की कोमल भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जब वह पानी में डूबते हिरण के बच्चे को अपनी सूंड़ की सहायता से बाहर निकाल कर उसे जीवनदान देता है. दरअसल यह छोटा सा वीडियो हमें बताता है कि जीवन अनमोल है उसकी रक्षा की जानी चाहिए. जब आप इस खूबसूरत वीडियो को देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि किस तरह जंगल में रहने वाले जानवर एक साथ रहते हैं और मुसीबत में एक दूसरे की मदद भी करते हैं.

किसी जू का है वीडियो

वायरल वीडियो जो संभवत: किसी एनिमल जू का लगता है वहां एक हाथी पानी में डूब रहे हिरण के बच्चे की सींग पकड़कर उसे पानी निकालता है. वीडियो में दूसरे हिरण भी नजर आ रहे हैं और बच्चों का शोर सुनाई दे रहा है, जो संभवत: हिरण के बच्चे की डूबने की आशंका से चिल्ला रहे हैं, लेकिन हाथी हिरण के बच्चे के लिए भगवान बन जाता है और उसे बहुत ही सहजता से उसका सींग पकड़कर पानी से निकाल देता है. जंगल में जानवर इसी तरह एक-दूसरे की सहायता करते हुए रहते हैं, वे शिकार तभी करते हैं जब उन्हें भूख लगती है.

ये भी पढ़ें : Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Viral Video : ये शेर है या पालतू कुत्ता! पीले सूट वाली इस लड़की की जांबाजी पर आप कह उठेंगे वाह…

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >