Today News Wrap: 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक, पीएम मोदी का भूटान दौरा रद्द, एक्शन में चुनाव आयोग, पढ़ें बड़ी खबरें

Today News Wrap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा खराब मौसम की वजह से स्थगित हो गई है. 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देशभर के बैंक खुले रहेंगे. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 6ठी सूची जारी कर दी है. पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो गए और अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कर दिया. गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं.

21 मार्च की बड़ी खबरें

-जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 9वां समन जारी किया था, उनकी आज पेशी होनी है.

-सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एसबीआई को आज शेयर करनी है इलेक्टोरल बॉन्ड की यूनिक आईडी

Today News Wrap: कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, ‘जाप’ का विलय

पूर्व सांसद पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके साथ ही उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया. पप्पू यादव और उनके पुत्र सार्थक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देशभर के बैंक खुले रहेंगे. आरबीआई ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. इस दिन बैंक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

सपा ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी की

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 6ठी सूची बुधवार को जारी की. पूरी खबरें यहां पढ़ें.

कल्पना सोरेन पर सीता सोरेन ने किया पलटवार

झारखंड की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया, जब सीता सोरेन जेएमएम से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गईं. सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्वीट किया था, जिसपर सीता सोरेन ने पलटवार किया है. पूरी खबरें यहां पढ़ें.

निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंची. जहां उन्होंने अपने पति और बेटी मालती के साथ रामलला के दर्शन किए. पूरी खबरें यहां पढ़ें.

धौनी से 15 करोड़ की ठगी मामले में समन जारी

महेंद्र सिंह धौनी से 15 करोड़ की ठगी करने के मामले में अदालत ने संज्ञान लिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड में इस मंत्री ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

इंडिया गठबंधन की घोषणा से पहले ही इस मंत्री ने किया ऐलान कि वह लड़ेगे चुनाव. पढ़ें विस्तृत खबर

राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा

राज पलिवार ने किया कांग्रेस में जाने की खबरों का खंडन. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >