Today News Wrap: ईडी का दावा, जेल में मिठाईयां खा रहे केजरीवाल, देखें शाम की बड़ी खबरें

Today News Wrap: गुरुवार को दिनभर कई बड़ी खबरें आई. जो दिनभर चर्चा में रही. ईडी ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल आम और मिठाईयां खा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा. यहां देखें दिनभर की बड़ी खबरें.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा की 97 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत बिटकॉइन पोंजी घोटाले में व्यवसायी राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां अटैच की हैं. पूरी खबरें यहां पढ़ें

जेल में मिठाईयां खा रहे अरविंद केजरीवाल : ईडी

ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल आम और मिठाईयां खा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को होगा. पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. पूरी खबर यहां पढ़ें

VVPAT मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई

VVPAT मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा, किसी के मन में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें

RJD की रैली में चिराग पासवान को पड़ी गाली तो तेजस्वी यादव ने क्यों नहीं रोका?

जमुई में हाल में ही एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें तेजस्वी यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव जब मंच पर भाषण दे रहे थे उसी दौरान रैली में शामिल लोगों में से किसी ने चिराग पासवान के लिए भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें

भागलपुर में राहुल गांधी की जनसभा, NDA के लिए नीतीश कुमार व राजनाथ सिंह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे रैली..

भागलपुर लोकसभा सीट पर इसबार कांग्रेस और जदयू के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे. महागठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत इस बार राजद ने इस सीट से अपनी दावेदारी छोड़ी और कांग्रेस के खाते में यह सीट गयी है. जदयू ने सांसद अजय मंडल को ही फिर से उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है. पूरी खबर यहां पढ़ें

ड्रग पेडलर डॉली परवीन के बेटे को मारी गोली

झारखंड की कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन के बेटे को गोली मार दी गई है. गंभीर हालत में उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

झारखंड में 4 लोकसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा. डिटेल यहां पढ़ें

धोनी ने बताया विकेटकीपिंग का सही तरीका

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग का सही तरीका बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >