Today News Wrap: उत्तराखंड में सड़क हादसे में 10 की मौत, दिल्ली में जल संकट, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: देश-दुनिया से शनिवार को कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रही. दिल्ली में भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है. जबकि उत्तराखंड में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. यहां एक साथ पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, 10 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा हुआ. टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई. जिससे 10 यात्रियों की मौत हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

कर्नाटक में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.05 रुपये महंगा

कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84% और 18.44% की बढ़ोतरी के बाद रेड में बढ़ोतरी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सली को मार गिराया

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

केजरीवाल की पत्नी का वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया से हटाने का हाई कोर्ट ने दिया निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल का एक वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. जिसे हाईकोर्ट ने हटाने का निर्देश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

टी-20 विश्वकप से बाहर हुआ पाकिस्तान, तो दिखी बौखलाहट

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों में केवल एक में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. प्वाइंट्स टेबल में उसके दो अंक, हालांकि एक मैच उसको और खेलने हैं, लेकिन अमेरिका की टीम के 5 प्वाइंट्स हैं, इसलिए ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Ranchi News: रांची पहुंचा अली हुसैन का शव, डोरंडा कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक, डीसी ने सौंपा 5 लाख का चेक

कुवैत अग्नीकांड का शिकार होने वाला शख्स अली हुसैन का शव शनिवार को झारखंड पहुंचा. जैसे ही उनका शव रांची एयरपोर्ट से बाहर आया उनके पिता और अन्य परिजनों की आखें नम हो गयी. पढ़ें पूरी खबर.

सिमडेगा में ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है. पढ़ें पूरी खबर

Border 2: थियेटर्स में फिर गूजेंगी भारत माता की जय… सनी देओल की बॉर्डर 2 इस दिन होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

सनी देओल के क्या कहने. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. जबसे उनकी फिल्म गदर 2 सबने देखी है, हर कोई उन्हें अलग-अलग फिल्मों में देखने के लिए बेकरार है. अब एक्टर बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे. अब मूवी की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस हो गई है. पढ़ें पूरी खबर

NEET परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र

नीट परीक्षा विवाद को लेकर शनिवार को पटना की सड़कों पर छात्रों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने टायर और पुतले भी जलाए. जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया. छात्र परीक्षा रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. पढ़ें पूरी खबर

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी को दिया जवाब, व्हीलचेयर का जिक्र कर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना थमा दिया है वो सरकार के व्हील चेयर पर होने की बात कर रहे हैं. उनके सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है. पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >