School Closed: उत्तराखंड और यूपी में बंद रहेंगे स्कूल, भयंकर बारिश का अलर्ट

School Closed: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है. धराली में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आई, जिससे कई घर ध्वस्त हो गए. अब तक चार लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर है. राज्य में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

School Closed: उत्तरकाशी में बादल से मौत बरसने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं. प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इधर भारी बारिश को देखते हुए मुदराबाद में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है. मौसम विभाग ने आज मुराबाद और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

उत्तराखंड के चमोली समेत कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मची भारी तबाही और भारी बारिश की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. आज चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है. रुद्रपुर में भी आज 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है.

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर लगातार बारिश होने से गंगा, यमुना सहित सभी नदी-नाले उफान पर आ गए और भूस्खलन से सड़के बाधित हो गयीं जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए जलभराव होने तथा बाढ़ का खतरा पैदा होने की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: लड़खड़ाते कदम…मलबे में रेंगती जिंदगी, उत्तरकाशी में बादल से बरसी मौत, 30 सेकेंड में तबाही

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Video: 25 सेकंड में सबकुछ तबाह…बदहवास भागते दिखे लोग, धराली का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: ‘भागो रे…’ उत्तरकाशी में बादल फटने का खौफनाक वीडियो सामने आया, देखें तबाही का मंजर

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloud Burst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, महिलाओं की चीखों ने बयां किया भयावह मंजर

Uttarkashi Cloudburst: 10 मिनट में पहुंचे सेना के 150 जवान, बचाई 20 लोगों की जान, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया तबाही का आंखों देखा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >