छत्तीसगढ़ में रोपवे ट्रॉली हादसा: एक महिला की मौत, बोले सीएम साय- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Video : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंदिर के पास रोपवे ट्रॉली हादसे का शिकार हो गया. इसमें एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. नीचे देखें हादसे के बाद का वीडियो.

Video : रोपवे ट्रॉली हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जमीन पर पड़ी ट्रॉली टूटी हुई है. उसके पुर्जे आसपास बिखरे हुए हैं. हादसे वाले इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आप भी देखें ये वीडियो.

Mithlesh Sahu @mithleshsahu9 नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खल्लारी में रोप वे टूटने से हादसा. एक ही परिवार के 7 सदस्य सहित कुल 13 लोग सवार थे. श्रद्धालु माता का दर्शन कर लौट रहे थे. नवरात्रि की वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी.

खल्लारी माता मंदिर में पूजा करने आए थे सभी

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब आठ श्रद्धालुओं को लेकर रोपवे ट्रॉली मंदिर के नीचे आ रही थी. इसी दौरान अचानक केबल टूट गया और ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई. ये सभी लोग नवरात्रि के मौके पर बागबाहरा के खल्लारी गांव में स्थित खल्लारी माता मंदिर में पूजा करने आए थे.

यह भी पढ़ें : Panchmahal Ropeway Accident Video: गुजरात के पंचमहल में रोपवे हादसा, ट्रॉली के टूटने से 6 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी सतकार की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले की जांच जारी है.

विष्णु देव साय ने दुख जताया

सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा कि महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में हुआ रोपवे हादसा बेहद दुखद है. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे.

आगे उन्होंने लिखा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >