Pahalgam Terror Attack : हमले में शामिल एक आतंकी का घर बम से उड़ाया गया, दूसरे के घर पर चला बुलडोजर

Debris of the house of Adil Thokar

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों पर कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत लश्कर आतंकवादी का घर ध्वस्त कर दिया गया है. आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया है. आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर आतंकवादी का घर शुक्रवार को कश्मीर में ध्वस्त कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने त्राल में आतंकी आसिफ के घर पर छापा मारा, जहां विस्फोटकों का जखीरा मिला. यहां धमाके की आवाज सुनाई दी. वहीं, आतंकी आदिल के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. हमले के बाद आतंकियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सुरक्षा बलों को खुली चुनौती देते नजर आ रहे थे. सुरक्षा एजेंसियां अब पूरी तरह सतर्क हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया था जिसके बाद इस तरह की कार्रवाई देखने को मिल रही है.

दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आंतकी हैं

सुरक्षाबलों ने त्राल में जिन आतंकियों पर कार्रवाई की है, वे दोनों लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हैं. आतंकी 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में नजर आए थे. इनमें से एक का नाम आसिफ और दूसरे का आदिल है. हमले में शामिल इन आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : कश्मीरी गाइड ने छत्तीसगढ़ के बच्चों की जान बचाई, पढ़ें आतंकी हमले के वक्त कहां थे ये लोग

अब तक करीब 2000 लोगों से पूछताछ

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब तक करीब 2000 लोगों से पूछताछ की है. कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. इस हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से 25 हिंदू थे और केवल एक आदिल शाह मुस्लिम था जो अनंतनाग का रहने वाला था. गुरुवार को ज्यादातर मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया. सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश कर रहे हैं ताकि इस हमले में शामिल सभी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >