एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा, किबिथू से गरजे अमित शाह, कहा- किसी में नहीं बुरी नजर डालने की ताकत

एमित शाह ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम पर बुरी नजर डालने की ताकत किसी में नहीं है. शाह ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी जमीन की रत्ती भर जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता, क्योंकि ITBP और भारतीय सेना हमारी सीमाओं पर मौजूद है.

अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक सभा के दौरान सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों की जमकर सराहना की. शाह ने कहा कि पूरा देश आज अपने घरों में चैन की नींद सो सकता है क्योंकि हमारे ITBP के जवान और सेना हमारी सीमाओं पर दिन-रात काम कर रहे हैं. आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम पर बुरी नजर डालने की ताकत किसी में नहीं है. शाह ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी जमीन की रत्ती भर जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता, क्योंकि ITBP और भारतीय सेना हमारी सीमाओं पर मौजूद है.

पूर्वोत्तर के क्षेत्र विकास में दे रहे हैं योगदान: किबिथू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2014 से पहले पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को अशांत क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले 9 सालो में पीएम मोदी की लुक ईस्ट नीति के कारण पूर्वोत्तर को अब एक ऐसा क्षेत्र माना जाता है जो देश के विकास में योगदान देता है. उन्होंने कहा कि हिंसा की जगह अब पूर्वोत्तर में शांति देखने को मिल रही है.

एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा: अमित शाह ने कहा कि वह समय चला गया, जब भारतीय भूमि पर कोई भी अतिक्रमण कर सकता था. शाह ने कहा कि आज सुई की नोक के बराबर जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता. अमित शाह ने कहा कि वो किबिथू के उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में संसाधनों के अभाव में भी वीरता से लड़ाई लड़ी. उन्होंने यह भी कहा कि पहले सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले लोग कहा करते थे कि भारत के अंतिम गांव से आया हूं लेकिन पीएम मोदी ने इस नैरेटिव को बदल दिया है, अब लोग कहते है कि मैं भारत के सबसे पहले गांव से आया हूं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >