Nisarga Cyclone Live Tracking : तबाही मचाने आ रहा है निसर्ग तूफान, जानिए कितना खतरनाक है साइक्लोन और क्या है तैयारी?
Cyclone Nisarga: कोरोना वायरस के संक्रमण (coronavirus in india) के बीच चक्रवाती तूफान ने भी भारत को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. पिछले महीने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान (amphan cyclone) का कहर देखने को मिला था जिसके बाद अब गुजरात (Nisarga in Gujrat) और महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवाती तूफ़ान (Cyclone Nisarga in Maharashtra) तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है.
कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच चक्रवाती तूफान ने भी भारत को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. पिछले महीने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान का कहर देखने को मिला था जिसके बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवाती तूफ़ान तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तीन जून को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर और दमन के बीच, उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के समुद्र तट से टकरा कर आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने निम्न दवाब के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे में चक्रवात बनने की संभावना है. निसर्ग चक्रवात धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा. उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के बाद हरिहरेश्वर (रायगढ़, महाराष्ट्र) और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से 3 जून की शाम या रात तक इसके टकराने की संभावना है. हरिहरेश्वर शहर की स्थिति पर नजर डालें तो ये मुंबई और पुणे दोनों से 200 किलोमीटर की दूरी पर जबकि दमन से 360 किलोमीटर की दूरी पर है.
महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से मद्देनजर मुंबई और आस पास के जिलों के लिए सोमवार को अलर्ट जारी किया. तूफान के तीन जून को राज्य के तट पर पहुंचने की आशंका है. राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसे के जरिए बात की और किसी भी स्थिति से निपटने में राज्य की तैयारियों का जायजा लिया.
Also Read: महाराष्ट्र पर 129 साल बाद साइक्लोन ‘निसर्ग’ का साया, कोरोना संकट से जूझ रहे राज्य में मंडराया बड़ा खतरा
महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दस इकाइयों को संवेदनशील जिलों में तैनात गया है, जबकि छह अन्य को तैयार रहने को कहा गया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि ऐसे वक्त में बिजली आपूर्ति बिल्कुल बाधित नहीं हो जब राज्य कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है और विभिन्न अस्पतालों में हजारों मरीजों का इलाज चल रहा है. तटीय पालघर और रायगढ़ जिलों में स्थित रासायनिक और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त एहतियात बरती जा रही है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि अरब सागर में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के मद्देनजर मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय जिले, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इधर, अमित शाह के दफ्तर से ट्वीट कर बताया गया कि गृह मंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), एनडीआरएफ, आइएमडी और कोस्ट गार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और चक्रवात से पैदा होने वाले हालात से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










