कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: अमित शाह से मिलीं सुप्रिया सुले, कांग्रेन नेता जारकीहोली ने कही यह बात

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वहीं, कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा है कि दोनों राज्यों के सीएम को जल्द से जल्द इस मसले का समाधान करना चाहिए.

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मसले को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रिया सुले के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वहीं, दोनों राज्यों के बीच छिड़े विवाद और बेलगावी घटना को लेकर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो बेलागवी को खतरा है.

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले जारकीहोली: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद और बेलगावी घटना को लेकर जारकीहोली ने कहा कि दोनों राज्यों के सीएम को जल्द से जल्द इस मसले का समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विवाद के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इधर, बेलागवी के उपायुक्त नितेश पाटिल ने कहा है कि बेलगावी जिले में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है. पिछले कुछ दिनों में कोई घटना नहीं हुई है. महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लिए 200 से अधिक बसें भी चलनी शुरू हो गई है. गौरतलब है कि बेलगावी में बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री शहर का दौरा करने का प्रोग्राम बना रहे थे लेकिन कन्नड़ समर्थक प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण दोनों मंत्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने भी किया कमाल, 14 सीटों पर खिलाया कमल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >