Heavy Rain Warning: दित्वा तूफान ने ऐसे मचाया कहर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Heavy Rain Warning: साइक्लोन दित्वा के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में रविवार (30 नवंबर) को भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सोमवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा. मौसम के तल्ख तेवर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी एक दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy Rain Warning: दित्वा तूफान के कारण कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. चेन्नई में भी भारी बारिश दर्ज की गई. लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरने के दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Heavy rain warning

चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण चेन्नई समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई.

Heavy rain warning

चक्रवात दित्वा के कारण स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. भारी बारिश के बीच चेन्नई में छात्रों और छात्राओं को स्कूल आने जाने में भी काफी परेशानी हुआ. जलमग्न सड़क से उन्हें गुजरना पड़ा.

Heavy rain warning

भारी बारिश के कारण दो पहिया वाहन वालों के सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Heavy rain warning

चक्रवात दित्वा के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई, जिसके बाद मरीना बीच पर उनकी नावे खड़ी नजर आईं.

Heavy rain warning

चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में काफी हलचल नजर आई.

Heavy rain warning

तूफान के कारण कई इलाकों में जोरदार हवा चली, समुद्र के किनारे तेज हवा के कारण खड़े रहना तक मुश्किल लगा.

Heavy rain warning

भारी बारिश और तेज हवा के बीच सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां

Heavy rain warning

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >