गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर में सुरक्षा बलों का ताबड़तोड़ ऑपरेशन; हथियार-IED बरामद, उगाही करने वाले गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने गणतंत्र दिवस 2026 समारोह से पहले मणिपुर में कड़ी कार्रवाई की. इन अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं, साथ ही उगाही और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर में सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. संवेदनशील और बॉर्डर के पास वाले इलाकों में खुफिया सूचना के आधार पर लगातार तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाए जा रहे हैं. इन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद हुए हैं. साथ ही उगाही करने वाले और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को भी पकड़ा गया है.

मणिपुर पुलिस ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को कई जिलों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान आरपीजी के गोले, असॉल्ट राइफल, ग्रेनेड, आईईडी, डेटोनेटर, मैगजीन और संचार उपकरण जैसे खतरनाक सामान जब्त किए गए. ये बरामदगी चुराचांदपुर, काकचिंग, इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल और जिरीबाम जिलों के अलग-अलग इलाकों से हुई. सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास, मोरेह थाना क्षेत्र में मिले तीन आईईडी को भी समय रहते निष्क्रिय कर दिया. इससे गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ा खतरा टल गया.

उगाही के खिलाफ चलाए गए अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठन RPF/PLA से जुड़े युमनाम ब्रोजेन सिंह उर्फ कुंजो (55) को 25 जनवरी को इम्फाल पश्चिम से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके छोटे भाई युमनाम थॉमस सिंह (45) को भी हिरासत में लिया है, जिन पर सबूत मिटाने का आरोप है. एक और कार्रवाई में एमडी नवाज खान (32) को सेनापति बाजार से पकड़ा गया. उस पर लोगों को धमकी भरे फोन और उगाही के पत्र भेजने का आरोप है. आरोपियों से कुछ जरूरी कागजात और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त हुआ है.

पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान भी जारी रखा है. 19 से 25 जनवरी के बीच कुल 188 चालान काटे गए, जिनसे लगभग 2.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा काली फिल्म लगी 11 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और एक वाहन को जब्त किया गया.

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें न फैलाएं. साथ ही नागरिकों से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक स्वेच्छा से नजदीकी पुलिस या सुरक्षा बलों को सौंपने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें:- Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, देश के 113 नायकों को पद्म पुरस्कार का एलान

ये भी पढ़ें:- पटना हॉस्टल कांड: सम्राट चौधरी ने DGP से लेकर SP तक से पूछा सवाल- देरी क्यों? अफसरशाही रवैया छोड़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >