Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बंदर की मस्ती, कोच में घूमता रहा और फिर लड़की की गोद में जा बैठा

Viral Video : दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में एक बंदर के सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सफर के दौरान बंदर अचानक एक लड़की की गोद में जाकर बैठ गया. नीचे वीडियो में देखें फिर क्या हुआ आगे.

Viral Video :  दिल्ली मेट्रो में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर मेट्रो के कोच के अंदर आराम से सफर करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना पिंक लाइन पर सराय काले खां स्टेशन के पास की है. बंदर को मेट्रो में देखकर यात्री भी हैरान रह गए. वीडियो में बंदर मेट्रो के कोच के अंदर घूमता और सीटों पर बैठा नजर आ रहा है. यात्रियों की हैरान निगाहों के बीच वह बेखौफ सफर करता रहा. इसी दौरान वह अचानक कूदकर एक लड़की की गोद में जाकर बैठ गया, जिसे देखकर लोग चौंक गए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

मेट्रो में बंदर के इस अनोखे सफर का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं और वे लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. फिलहाल दिल्ली मेट्रो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वैसे तो मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों के घुसने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन किसी बंदर का मेट्रो ट्रेन में आराम से सफर करने का ऐसा नजारा पहली बार लोगों को देखने को मिला.

Viral Video: अमेरिका, कुछ सीखो!  26 डॉलर के कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर महिला ने की भारत की तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >