Delhi AQI: सुबह पानी का किया गया छिड़काव, दिल्ली की हवा है बहुत खराब

Delhi AQI: दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई. यहां एक्यूआई 391 दर्ज किया गया. सीपीसीबी के आंकड़ो में इसकी जानकारी दी गई. अब जानें सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को राजधानी के कैसे हैं हालात.

Delhi AQI: दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. ITO का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सुबह पानी का छिड़काव किया जा रहा है, यहां घने स्मॉग को कम करने की कोशिश  की जा रही है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. देखें वीडियो.

सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है. इसके बाद 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ माना जाता है. वहीं 401 से 500 को गंभीर’ माना जाता है. देखें सीपीसीबी के चार्ट की तस्वीर तो रविवार शाम की है. इस वक्त एक्यूआई 391 दर्ज किया गया.

एक्यूआई 391 दर्ज

यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, एक्यूआई 391 दर्ज; इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >