IED Blast in Chhattisgarh : बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट, सुरक्षाकर्मियों के आंखों में छर्रे लगे

IED Blast in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट की घटना में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

IED Blast in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए कई प्रेशर बमों में हुए विस्फोट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में प्रेशर बमों में धमाके हुए. घायल सुरक्षाकर्मियों में से 10 राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हैं, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन का है.

तीन सुरक्षाकर्मी को आंखों में छर्रे लगे

अधिकारियों ने बताया कि कोबरा बटालियन के घायल जवान की पहचान रुद्रेश सिंह के रूप में हुई है, जो कोबरा 210 वीं बटालियन में उप निरीक्षक है. उन्होंने बताया कि सिंह और डीआरजी के दो जवानों को पैर में चोट लगी है, जबकि तीन अन्य कर्मियों को आंखों में छर्रे लगे हैं. सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

31 नक्सलियों को मार गिराया गया था एक अभियान के दौरान

पिछले साल नवंबर में सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा इलाके में उसूर पुलिस थाना की सीमा के तहत ताड़पाला गांव में अपना शिविर लगाया था, जिसे माओवादियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता था. साल 2025 के अप्रैल-मई में केंद्रीय और राज्य के सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिनों तक एक व्यापक अभियान चलाया था और इस दौरान कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था.

यह भी पढ़ें : Naxal Encounter: 12 से अधिक नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस ने बताया था कि अभियान के दौरान बलों ने 35 हथियार, 450 बारूदी सुरंग और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, विस्फोटक उपकरण, साथ ही 12 हजार किलोग्राम अन्य सामग्री जब्त की थी, जिसमें चिकित्सा आपूर्ति, बिजली के उपकरण, नक्सली साहित्य आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें : कौन है मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली अनल दा? माओवादी संगठन का माना जाता था बड़ा रणनीतिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >