CWC Meeting Updates : गुलाम नबी आजाद के आवास पर मनीष तिवारी, शशि थरूर और सिब्बल की बैठक

Congress President, sonia gandhi and rahul gandhi, cwc meeting live news : कांग्रेस कार्यसमिति (CWC Meeting) की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कांग्रेस (Congress) के नये अध्यक्ष (President) पर फैसला होगा. बताया जा रहा है कि 22 साल में ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस (Congress) के सर्वोच्च पद पर कोई गैर गांधी परिवार के शख्स को चुना जाएगा. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष कौन होंगे. वहीं पार्टी का एक धरा राहुल गांधी (Rahul gandhi) को दोबारा अध्यक्ष बनने की सिफारिश कर रहे हैं. कांंग्रेस अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मीटिंग से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

गुलाम नबी आजाद के आवास पर मनीष तिवारी, शशि थरूर और सिब्बल की बैठक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, शशि थरूर और कपिल सिब्बल गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे हैं. जहां सभी के बीच बैठक हो रही है. बता दें, सोनिया गांधी को पत्र लिखने में इन्हीं नेताओं का नाम सामने आया है. बैठक में राहुल गांधी के बयान पर गुलाम नबी आजाद और सिब्बल नाराज भी हुए थे.

10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

सोनिया गांधी फिलहाल अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी : केएच मुनियप्पा

कांग्रेस नेता और सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) सदस्य केएच मुनियप्पा ने कहा, मैडम (सोनिया गांधी) फिलहाल अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी और नये अध्यक्ष के लिए चुनाव जल्द से जल्द होगा जो कार्यसमिति का सर्वसम्मत निर्णय है. केएच मुनप्पा ने कहा, नेतृत्व पर कोई अलग राय नहीं है. गुलाम नबी आजाद जी, मुकुल वासनिक जी और आनंद शर्मा जी ने भी लिखित में दिया है कि नेतृत्व पर कोई विवाद नहीं है.

10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी. अगले 6 महीने के भीतर नये अध्यक्ष चुने जाएंगे. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 7 घंटे के बाद संपन्न हुई.

10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

अंबिका सोनी ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वालों के खिलाफ पार्टी संविधान के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

पत्र लिखने वाले नेताओं ने कहा, सोनिया-राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विश्वास

पार्टी नेतृत्व को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं ने CWC में कहा – संगठन की बेहतरी के लिए कुछ चिंताएं थीं, उन्हें बताने के लिए पत्र लिखा था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विश्वास रखें.

10:45 PM. 24 Aug 20 10:45 PM. 24 Aug

गुलाम नबी आजाद पर ओवैसी का तंज, कहा – जो आरोप मुझ पर लगाते थे, आज खुद पर लग गया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर तंज कसते हुए कहा, जो आरोप मुझ पर लगाते थे, आज खुद पर लग गया है. गुलाम नबी साहब मुझ पर यही आरोप लगाते थे. अब आप पर भी यही आरोप लगा है. 45 साल की गुलामी सिर्फ इसलिए? अब ये साबित हो गया है कि जनेऊधारी लीडरशिप का विरोध करने वाला बी-टीम ही कहलाया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय के लोग समझेंगे कि कांग्रेस के साथ रहने से क्या होता है.

4:02 PM. 24 Aug 20 4:02 PM. 24 Aug

गांधी नेहरू परिवार का अस्तित्व और उनका राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो गया : उमा भारती

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा गांधी नेहरू परिवार का अस्तित्व और उनका राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो गया है. इसलिए अब पद पर कौन रहता है या कौन नहीं इसका महत्व खत्म हो गया है. कांग्रेस को गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए, कांग्रेस का नेतृत्व किसी गांधीवादी को करना चाहिए और इन्हें स्वदेशी की ओर लौटना चाहिए जिसमें विदेश का कोई एलीमेंट न हो.

4:02 PM. 24 Aug 20 4:02 PM. 24 Aug

राहुल गांधी ने यह बात कभी नहीं कही कि पत्र बीजेपी के साथ मिलकर लिखा गया : गुलाम नबी

गुलाम नबी आजाद ने सिब्बल ट्वीट पर कहा, राहुल गांधी ने यह बात कभी नहीं कही कि यह पत्र (कांग्रेस नेताओं का सोनिया गांधी को पत्र) बीजेपी के साथ मिलकर लिखा गया। न तो CWC की बैठक में और न ही कहीं बाहर.

3:29 PM. 24 Aug 20 3:29 PM. 24 Aug

सिब्बल के ट्वीट पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी ने बीजेपी से साठगांठ की कोई बात नहीं की

सिब्बल के ट्वीट पर कांग्रेस में भारी बवाल शुरू हुआ. राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रतीक्रिया दी है और बताया किराहुल गांधी ने इस तरह की (बीजेपी से साठगांठ) कोई बात नहीं कही है. इस तरह की गलत खबरों से भ्रमित न हों. हमें आपस में या कांग्रेस पार्टी से लड़ने की जगह निरंकुश मोदी सरकार से मिलकर लड़ना चाहिए.

3:29 PM. 24 Aug 20 3:29 PM. 24 Aug

सिद्धारमैया ने सोनिया से राहुल गांधी को अध्यक्ष पद सौंपने की अपील

सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी अध्यक्ष बने रहने या फिर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद सौंपने की अपील की है.

3:29 PM. 24 Aug 20 3:29 PM. 24 Aug

ऐसी पार्टी को कोई नहीं बचा सकता : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जब सिंधिया जी ने आवाज उठाई, तो उन पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया. अब जब गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेता पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं, तो उन पर भी बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है. ऐसी पार्टी को कोई नहीं बचा सकता.

2:29 PM. 24 Aug 20 2:29 PM. 24 Aug

वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखने से बचना चाहिए- पटेल

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष को लेकर पत्र लिखने से बचना चाहिए. पटेल ने इसके साथ ही राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष पद संभालने के लिए कहा.

2:29 PM. 24 Aug 20 2:29 PM. 24 Aug

सिब्बल ने लिया ट्वीट वापस

बता दें कि राहुल गांधी पर आरोप लगाने के बाद कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट वापस ले लिया है. सिब्बल ने कहा कि राहुल जी ने खुद मुझे बताया कि उन्होंने बीजेपी से जुड़े कोई बयान नहीं दिया, इसलिए हम अपने पुरानी बातों को वापस ले रहे हैं.

2:29 PM. 24 Aug 20 2:29 PM. 24 Aug

प्रियंका भी नाराज

लेटर लीक मामले में प्रियंका गांधी ने भी नाराजगी जताई है. इंडिया टुडे के मुताबिक प्रियंका ने बैठक में नारजगी जाहिर की.

2:29 PM. 24 Aug 20 2:29 PM. 24 Aug

राहुल के खिलाफफ सिब्बल ने खोला मोर्चा

राहुल गांधी द्वारा लेटर लिखने वाले नेताओं के खिलाफ दिए गये बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोर्चा खोल दिया है. सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि जोरोप लगाये गये वो गलत है.

2:29 PM. 24 Aug 20 2:29 PM. 24 Aug

पूर्व अध्यक्ष ने उठाया सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जब पार्टी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रही थी और सोनिया गांधी अस्वस्थ थीं तो उस समय ऐसा पत्र क्यों लिखा गया. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि जब हम राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रहे थे और सोनिया अस्वस्थ थीं तो उस समय यह पत्र क्यों लिखा गया?

12:24 PM. 24 Aug 20 12:24 PM. 24 Aug

लेटर लीक पर राहुल नाराज

लेटर लीक पर राहुल गांधी नाराज बताए जा रहे हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल ने कहा कि चिट्ठी उस वक्त लिखी गई जब अध्यक्ष बीमार थी.

12:24 PM. 24 Aug 20 12:24 PM. 24 Aug

राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया

सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने बोलना शुरू कर दिया है. एनडीटीवी के अनुसार इस बैठक में राहुल ने लेटर बम पर सवाल उठाया है.

12:24 PM. 24 Aug 20 12:24 PM. 24 Aug

राहुल संभाले कांग्रेस- एंटनी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ कांंग्रेस नेता एके एंटनी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि राहुल गांधी को अब पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.

11:42 AM. 24 Aug 20 11:42 AM. 24 Aug

वेणुगोपाल ने शुरू किया संबोधन

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सबसे पहले संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बोलना शुरू किया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार वेणुगोपाल ने अपने संबोधन में सोनिया को अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कही.

11:26 AM. 24 Aug 20 11:26 AM. 24 Aug

48 सदस्य शामिल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में 48 सदस्य शामिल हैं. बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी शामिल हैं.

11:26 AM. 24 Aug 20 11:26 AM. 24 Aug

बैठक शुरू

कांंग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं. बताया ज रहा है कि बैठक में सोनिया गांधी इस्तीफा दे सकती हैं.

10:48 AM. 24 Aug 20 10:48 AM. 24 Aug

बैठक से पहले पार्टी दफ्तर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

कुछ देर बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी वाली है. इसी बीच इंडिया टुडे के मुताबिक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पहुंच गए हैं.

10:48 AM. 24 Aug 20 10:48 AM. 24 Aug

बीजेपी ने साधा निशाना

यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे इंदिरा गांधी ने कांग्रेस ‘I’ मतलब कांग्रेस इंदिरा बनाई तबसे साफ है अध्यक्ष उनके परिवार का ही कोई बनेगा. देश की जनता जानती है सोनिया गांधी नहीं तो राहुल गांधी, राहुल गांधी नहीं तो प्रियंका गांधी वाड्रा. इसी परिवार के बीच घूमकर रह जाना है.

10:48 AM. 24 Aug 20 10:48 AM. 24 Aug

गहलोत का बयान, राहुल का करें समर्थन

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरपयोग कर रही है. गहलोत ने आगे कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर सपोर्ट करें.

10:13 AM. 24 Aug 20 10:13 AM. 24 Aug

गहलोत ने जताया सोनिया पर विश्वास

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि माननीय अध्यक्ष को 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्र लिखे जाने की खबरें अविश्वसनीय है और अगर यह सच है तो दुर्भाग्यपूर्ण है. मीडिया में इस खबर की जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. गहलोत ने कहा कि मेरा दृढ़ता से मानना है कि इस निर्णायक मोड़ पर सोनिया गांधी को पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए. लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई अभी लड़नी है. सोनिया गांधी ने पार्टी की चुनौतियों को अपने सिर पर लिया है, लेकिन फिर भी उन्होंने पद छोड़ने का मन बना लिया तो राहुल गांधी को आगे आकर कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए, क्योंकि इस समय देश और संविधान को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है.

10:13 AM. 24 Aug 20 10:13 AM. 24 Aug

कभी सोनिया के थे सबसे करीबी

23 नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र में चौंकाने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि इनमें सभी सीनियर नेता कभी गांधी परिवार के सबसे करीबी रह चुके हैं. पार्टी हाईकमान इन नेताओं द्वारा पत्र लिखने से सकते में है.

10:13 AM. 24 Aug 20 10:13 AM. 24 Aug

कांग्रेस में दो फाड़

कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की बैठक के पहले पार्टी, अध्यक्ष पद पर दो फाड़ में बंटी हुई नजर आ रही है. अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के कई नेता सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की है, वहीं कई नेता राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान थामने की मांग कर रहे हैं.

9:36 AM. 24 Aug 20 9:36 AM. 24 Aug

मीटिंग से पहले राहुल ने किया ये ट्वीट

सीडब्ल्यूसी की मीटिंग से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि 1 नौकरी, 1000 बेरोज़गार, क्या कर दिया देश का हाल.

9:36 AM. 24 Aug 20 9:36 AM. 24 Aug

सोनिया दे सकती हैं इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं. सोनिया गांधी के इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि आज अंतरिम अध्यक्ष पर फैसला हो जाएगा

9:36 AM. 24 Aug 20 9:36 AM. 24 Aug

23 नेताओं ने लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष को नये अध्यक्ष चुनने के लिए 23 नेताओं ने पत्र लिखा है. इनमें गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, राज बब्बर और भूपिंदर सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल है. इसके अलावा, शशि थरूर, विवेक तन्खा, राजिंदर कौर, पृथ्वीराज चौहान और रेनुका चौधरी भी शामिल है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

Congress President, sonia gandhi and rahul gandhi, cwc meeting live news : कांग्रेस कार्यसमिति (CWC Meeting) की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में कांग्रेस (Congress) के नये अध्यक्ष (President) पर फैसला होगा. बताया जा रहा है कि 22 साल में ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस (Congress) के सर्वोच्च पद पर कोई गैर गांधी परिवार के शख्स को चुना जाएगा. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष कौन होंगे. वहीं पार्टी का एक धरा राहुल गांधी (Rahul gandhi) को दोबारा अध्यक्ष बनने की सिफारिश कर रहे हैं. कांंग्रेस अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मीटिंग से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >