चार धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगेगी 10 रुपये फीस, छोटी सी रकम की वजह क्या?

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर शुल्क देना होगा. गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगाने का अंतिम फैसला समिति की रिपोर्ट आने और राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही लिया जाएगा.

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक नया नियम लागू होने जा रहा है. अब यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर शुल्क देना होगा. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को बताया कि पंजीकरण शुल्क की राशि तय करने के लिए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो जल्द अपनी सिफारिश सरकार को सौंपेगी.

पांडे के मुताबिक, फर्जी पंजीकरण की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए न्यूनतम 10 रुपये शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है और हर साल लाखों लोग इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं. इसी वजह से बड़ी संख्या में फर्जी या अनावश्यक पंजीकरण सामने आते हैं, जिससे प्रशासन को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगाने का अंतिम फैसला समिति की रिपोर्ट आने और राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए कम से कम 10 रुपये शुल्क लिया जाना चाहिए. समिति की सिफारिशों के बाद सरकार अंतिम शुल्क तय करेगी.’

फर्जी पंजीकरण उत्तराखंड सरकार के लिए लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है. इसके कारण यात्रा मार्गों पर अचानक भीड़ बढ़ जाती है, व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं और कई बार सुरक्षा से जुड़े गंभीर खतरे भी पैदा हो जाते हैं. प्रशासन का मानना है कि मामूली शुल्क लगाने से केवल वही लोग पंजीकरण कराएंगे, जो वास्तव में यात्रा पर जाना चाहते हैं. इससे व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा.

यह फैसला आगामी चार धाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ होगी, यह 19 अप्रैल को ही खुल जाएंगे. वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

इस सीजन में एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा पर निकलने की संभावना है. ऐसे में राज्य सरकार की प्राथमिकता यही है कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के संपन्न हो. 

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- क्या भारत में होकर भी AI इम्पैक्ट समिट में भाग नहीं लेंगे बिल गेट्स? एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद मामला गंभीर

ये भी पढ़ें:- भारत के ग्रैंड मुफ्ती से मिले पीएम मोदी, एनएसए अजीत डोभाल भी रहे मौजूद, किन बातों पर हुई चर्चा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >