असम में 'तीर-धनुष' की गूंज: मजबात में JMM को 26 हजार से ज्यादा वोट, जानें अन्य सीटों का हाल

Assam Election Result 2026: असम चुनाव 2026 से झामुमो के लिए उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं. मजबात में प्रीति रेखा बारला के 26,000 ज्यादा वोट लाई है तो डिगबोई में पार्टी दूसरे नंबर पर है. देखें, झामुमो के सभी 13 प्रमुख उम्मीदवारों का ताजा प्रदर्शन.

Assam Election Result 2026, गुवाहाटी/रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताजा आंकड़ों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए उत्साहजनक संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘एकला चलो’ रणनीति रंग लाती दिख रही है. ताजा रुझानों के अनुसार, JMM न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है, बल्कि मजबात और डिगबोई जैसी सीटों पर दूसरे स्थान पर बरकरार रहकर मुकाबले को रोचक बना दिया है.

मजबात और डिगबोई सीट से झामुमो का अच्छा प्रदर्शन

मजबात और डिगबोई से झामुमो के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. जहां पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर हैं. इन सीटों पर ये अच्छे वोट हासिल करते दिखाई पड़ रहे हैं. मजबात सीट से प्रीति रेखा बारला ने 26,252 वोट हासिल किए हैं और डिगबोई से भारत नायक ने भी सबको चौंकाते हुए 6,433 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

Also Read: असम चुनाव में ‘तीर-धनुष’ की दहाड़: दो सीटों पर दूसरे नंबर पर JMM, जानें बाकी सीटों का हाल

अन्य सीटों पर JMM उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड

  • भेरगांव: प्रभात दास पानिका – 10,997 वोट
  • मारगेरिटा: जरनैल मिंज – 6,846 वोट
  • रंगापाड़ा: मैथ्यू टोपनो – 4,810 वोट
  • चबुआ: भूपेन सिंह मुरारी – 4,190 वोट
  • बरचला: अबुल माजन – 3,748 वोट
  • बिस्वनाथ: तेहारु गौर – 3,581 वोट
  • सोनारी: बलदेव तेली – 3,432 वोट
  • खुमटाई: अमित नाग – 3,039 वोट
  • नहरकटिया: संजय बाघ – 2,754 वोट
  • तिंगखोंग: महाबीर बास्के – 2,619 वोट
  • डुलियाजान: पीटर मिंज – 1,919 वोट

Also Read: Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP बंपर जीत की ओर, दो तिहाई बहुमत पक्का, हिमंता का जादू बरकरार, जोरहाट में गोगोई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >