सीएम हिमंता का ऐलान : 3 महीने में लागू करेंगे UCC, लव-लैंड जिहाद रोकने के लिए बनेगा कड़ा कानून

CM Himanta Biswa Sarma on UCC: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो तीन महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी. उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बेदखल करने की भी बात कही.

CM Himanta Biswa Sarma on UCC: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संकल्प पत्र जारी होने के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में वापसी करती है, तो राज्य में तीन महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून को राज्य के आदिवासी और अन्य स्वदेशी समुदायों के अधिकारों को प्रभावित किए बिना लागू किया जाएगा. सीएम हिमंता ने कहा कि उनकी सरकार लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है. इसके साथ ही राज्य के जिला आयुक्तों को अवैध आप्रवासी निष्कासन अधिनियम 1950 (Illegal Expulsion Act, 1950) के तहत अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाएगा. इस प्रावधान के तहत विदेशियों को 24 घंटे के भीतर देश से निष्कासित किया जा सकेगा.

बांग्लादेशी घुसपैठियों को करेंगे बेदखल, वापस लेंगे एक-एक इंच जमीन- हिमंता

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी जंगलों और जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी. बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेदखल किया जाएगा और उनके कब्जे से जमीन का एक-एक इंच वापस लिया जाएगा. राज्य से घुसपैठियों को हटाने में लगने वाले समय पर उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश है, घुसपैठ की कोशिशें जारी रहेंगी. सरकार को लगातार इससे लड़ना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठियों को वापस भेजने की प्रक्रिया किसी निर्माण कार्य की तरह नहीं है, जिसके लिए समयसीमा तय की जा सके.

बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क को सरकार ने किया कमजोर – सीएम हिमंता

मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि बीते पांच सालों में उनकी सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क को कमजोर किया है. इसके कारण वे अब सत्ता के केंद्र माने जाने वाले दिसपुर (राज्य सचिवालय) के आसपास नजर नहीं आते. उन्होंने दावा किया कि सत्ता में वापसी के बाद उनकी सरकार ऐसे तत्वों के राजनीतिक प्रभाव को भी पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम करेगी. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर शुरू की जाने वाली विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

इन्फ्रास्ट्रक्चर, असम को बाढ़ मुक्त बनाने समेत बड़ी घोषणाएं

  • बुनियादी ढांचे पर पांच लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे.
  • राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 1,800 करोड़ रुपये का मिशन शुरू किया जाएगा.
  • युवाओं के लिए दो लाख सरकारी नौकरियां का इंतजाम
  • 10 लाख उद्यमी बनाने की योजनाएं लागू करना.
  • बालवाड़ी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करना

सीएम सरमा ने कहा कि बीजेपी 50,000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगी. उन्होंने बताया कि ओरुनोदोई योजना के तहत महिला लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक सहायता राशि को चरणबद्ध तरीके से 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाएगा. इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी भी धीरे-धीरे बढ़ाकर 500 रुपये की जाएगी, जबकि छोटे किसानों को हर साल 11000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है. (इनपुट भाषा)

Also Read: असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >