दिल्ली में टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत में लगी आग, पिछले दो साल में यह दूसरी घटना

नयी दिल्ली : मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत में आज शाम आग लग गई. पिछले दो साल में यह इस तरह की दूसरी घटना है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 10 गाडियों को […]

नयी दिल्ली : मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत में आज शाम आग लग गई. पिछले दो साल में यह इस तरह की दूसरी घटना है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 10 गाडियों को मौके पर भेजा गया.
बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित पांच मंजिला इमारत के पहले माले पर आग लगने की खबर है. आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. पिछले साल मई में इमारत की शीर्ष मंजिल के हिस्सों में भीषण आग लग गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >