Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब, सड़क पर चलना मुश्किल, AQI 400 के पार

Delhi Pollution: दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 390 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से यह जानकारी मिली.

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब होती जा रही है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. हवा में जहरीली धुंध की एक परत जम गई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ में अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

आनंद विहार में एक्यूआई सबसे ज्यादा 457 दर्ज किया गया

सीपीसीबी की ‘समीर’ ऐप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 19 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है, जिसमें आनंद विहार में एक्यूआई सबसे ज्यादा 457 दर्ज किया गया है, जबकि शेष केंद्रों में वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.

न्यूनतम तापमान औसत से 0.5 डिग्री कम

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.1 डिग्री अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >