Uttarakhand News: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

Uttarakhand News: त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार सख्त है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ऐसी घटना राज्य में कतई स्वीकार्य नहीं की जाएंगी, उन्होंने कहा कि आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे. सीएम धामी ने बताया कि  हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक फरार आरोपी फरार है जिसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Uttarakhand News: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या मामले को उत्तराखंड की धामी सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है. सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी. इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है. इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है. एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सरकार ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भेजा गया है.

जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री का कहना है कि फरार आरोपित बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें. ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है.

त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हत्या

पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर के एक छात्र एंजेल चकमा पर बीते नौ दिसंबर को करीब छह लोगों ने हमला कर दिया. हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्होंने नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया था. घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई. उनकी मौत पर पूरे त्रिपुरा राज्य में शोक प्रकट किया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनकी हत्या पर कहा कि उनकी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात हुई है. उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने उन्हें सूचित किया है कि इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >