5 जुलाई की टॉप 20 खबरें: मुंबई में भारी बारिश; ममता बोलीं- ‘मुझे रोकना है तो मार डालो’; वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

5 July Top 20 News: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, तो सड़कें तालाब बन गई हैं. ट्रेन और विमान सेवा बाधित है. ममता बनर्जी ने टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और उनके बागी खेमे में शामिल होने के बाद कड़ा तेवर अपना लिया है. उन्होंने साफ कहा है कि मुझे रोकना है, तो मार डालो. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. 9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में कुदरत का कहर जारी है. लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते मुंबई का जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. सड़कों से लेकर रेलवे पटरियों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. ममता बनर्जी ने दिखाये आक्रामक तेवर, कहा- मुझे रोकना है तो मार डालो, गद्दारों के आगे नहीं झुकूंगी

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान के बीच ममता बनर्जी का आक्रामक बयान सामने आया है. बागी गुट को ‘गद्दार’ बताते हुए कहा- मुझे रोकने के लिए मुझे जान से मारना होगा. झुकूंगी नहीं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

3. अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत

अमेरिका 4 जुलाई को अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ (250th Anniversary of Independence) मना रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की जनता को बधाई दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, सम्राट चौधरी का ऐलान, खुलेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट

बिहार में आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे और क्राइम कंट्रोल के लिए सरकार 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी. इससे गंभीर मामलों के दोषियों को जल्द सजा मिलेगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. लखनऊ में बैठकर अमेरिकियों से ठग लिए ढाई अरब रुपए, अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड फरार

लखनऊ में कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड विनीत फरार है. 119 गिरफ्तारियों के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. 15 साल में इंटरनेशनल डेब्यू, फिर भी वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानिए किसके नाम है यह उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वैभव ने डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि, इसके बाद वो दुनिया के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं बन पाए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. चंपत राय बेकसूर हैं, ये सिर्फ कुछ दिनों के बादल हैं, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या के संतों ने खोला मोर्चा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या के संतों ने चंपत राय के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोला. संत मंडल ने उन्हें निर्दोष बताते हुए इस्तीफा स्वीकार न करने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. यूपी के पत्रकारों को भी मिलेगा इलाज में पांच लाख तक की छूट, CM योगी अब शुरू करेंगे नया ऑनलाइन पोर्टल

उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाया है. अब पत्रकार घर बैठे आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे और लंबित मामलों का समाधान भी जल्द होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. दिल्ली दंगा 2020 : उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, जमानत याचिका खारिज

दिल्ली दंगा की साजिश रचने के मुख्य आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को अदालत से एक बार फिर झटका लगा है. दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. राम मंदिर चंदा विवाद पर मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया-राम-राम

राम मंदिर चंदा विवाद के उजागर होने के बाद से मोदी सरकार, आरएसएस और अन्य हिंदू संगठन विपक्ष के निशाने पर है. विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. केतन हत्याकांड में नया मोड़ : पॉलीग्राफ टेस्ट से पीछे हटे सिया-चेतन, अब बीड के युवक से पूछताछ

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच में हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं. मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पॉलीग्राफ टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट से इनकार कर दिया है. पुलिस बीड के एक युवक से पूछताछ कर रही है और चैट-कॉल डिटेल खंगाल रही है. फिलहाल दोनों 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, इन मुद्दों पर आमने-सामने होंगे सत्तापक्ष और विपक्ष

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा. भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के आगामी मानसून सत्र 2026 को बुलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. क्यों खत्म हुआ 45 फीसदी ‘क्लाइमेट फाइनेंस’ का लक्ष्य! भारत पर क्या होगा इसका असर?

अमेरिका के भारी दबाव में विश्व बैंक झुक गया है. COP-28 में तय 45 प्रतिशत क्लाइमेट फाइनेंस का ऐतिहासिक लक्ष्य लिया वापस. भारत समेत दुनिया भर के विकासशील देशों में ‘क्लाइमेट एडाप्टेशन’ प्रोजेक्ट्स पर संकट. पढ़ें इन-डेप्थ रिपोर्ट.

14. कांके रोड से बिरसा चौक तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, सिरमटोली से बहु बाजार सड़क का भी होगा कायाकल्प

रांची में कांके रोड से बिरसा चौक तक मॉडल कॉरिडोर बनाया जाएगा. सिरमटोली से बहु बाजार सड़क का भी कायाकल्प होगा, जिससे ट्रैफिक और शहर की सुंदरता में सुधार होगा और लोगों को जाम से मुक्त मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर.

15. श्रावणी 2026: पहली बार AI और WhatsApp से सजेगा देवघर का सुरक्षा कवच, हाईटेक होगी टेंट सिटी

राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर में बिहार-झारखंड के अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई. मेले में AI तकनीक से निगरानी होगी और VIP दर्शन बंद रहेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा का भव्य उद्घाटन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. 15 जून को ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी थी चिट्ठी, क्या है चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा कनेक्शन?

तृणमूल कांग्रेस में घमासान के बीच ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि सिर्फ अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन ही किसी बातचीत के लिए अधिकृत हैं. चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे से बढ़ीं ममता की मुश्किलें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

18. सुपर अल नीनो से अत्यधिक गर्म हो रहे महासागर, जून में टूटा रिकॉर्ड, गंभीर खतरा

महासागरों का तापमान जून 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे सुपर अल नीनो और जलवायु संकट का खतरा बढ़ गया है. इसका असर भारत के मानसून, कृषि, खाद्य महंगाई और जल संकट पर पड़ सकता है. वैज्ञानिकों ने ग्रीनहाउस गैसों में कटौती, स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण को तत्काल जरूरी बताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. AI से लेकर सोलर एनर्जी सेक्टर तक, इन जॉब्स की अमेरिका में है मांग

अगर आप विदेश में खासकर अमेरिका में अच्छी नौकरी चाहते हैं तो हम आपको ऐसे सेक्टर बताएंगे, जिनमें तेजी से विकास हो रहा है और नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं. इन कोर्स को करने के बाद फ्यूचर में आपको बहुत सारे मौके मिल सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. दिल्ली टीम में नहीं मिला मौका, पिता के एक फैसले ने रातोंरात बदली संजू सैमसन की किस्मत

टी20 विश्व कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर के संघर्षों को याद किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली की स्टेट टीम में मौका नहीं मिलने के बाद उनके पिता ने अचानक परिवार को केरल शिफ्ट करने का फैसला लिया, जिसने उनके क्रिकेट सफर को नई दिशा दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >