1. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही भावुक हुए सिद्धारमैया, कहा- आलाकमान ने जो कहा वो किया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बताया- आलाकमान ने जो कहा वो किया. अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए सिद्धारमैया भावुक भी हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. सिद्धारमैया ने राज्यसभा का ऑफर ठुकराया, कहा- मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप सौंपा. पद छोड़ने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्यसभा का ऑफर ठुकरा दिया है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने क्या-क्या कहा, पढ़ें.
3. कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों? बने पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, 2027 विस चुनाव से पहले बीजेपी ने क्या दांव खेला?
पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने केवल सिंह ढिल्लों लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और दो बार विधायक भी बने. 2027 चुनाव से पहले पार्टी ने सिख नेता पर दांव लगाया है. जानिए उनका राजनीतिक सफर, भाजपा में एंट्री और 2027 चुनाव से पहले क्या है भाजपा की रणनीति. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. जिस देश में चीन का हो रहा बंपर विरोध, वहां बढ़ रहा भारत का कारोबार, लांच हुए रॉयल एनफील्ड के नए मॉडल
पनामा में भारत की कारोबारी मौजूदगी मजबूत होती दिख रही है. भारतीय दूतावास की मौजूदगी में रॉयल एनफील्ड ने अपने तीन नए मॉडल लॉन्च किए. वहीं दूसरी ओर इस देश में चीन की कूटनीति और व्यापारिक रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. मशहूर शायर बशीर बद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन
मशहूर शायर बशीर बद्र का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को भोपाल में निधन हो गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. ट्विशा शर्मा केस: CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार; कल कोर्ट में पेशी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी सास और पूर्व जस्टिस गिरिबाला सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. CBSE विवाद पर भिड़े राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान, जुबानी जंग तेज
नीट-सीबीएसई मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों नेता एक-दूसरे से भीड़ गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गयी है. अभिषेक बनर्जी की ‘गुजराती गैंग’ वाली टिप्पणी ने उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया है. बंगाल की राजनीति में लगातार तनाव बढ़ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. ममता बनर्जी ने ‘गिरगिटी’ कविता से अपनों पर साधा निशाना, 20 सांसद और 50 विधायक छोड़ेंगे साथ?
बंगाल चुनाव 2026 के बाद टीएमसी में बगावत के बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ‘गिरगिटी’ कविता लिखकर बागी नेताओं पर हमला बोला है. दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने 20 सांसदों और 50 विधायकों के पाला बदलने का दावा कर टीएमसी की टेंशन डबल कर दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. हमने नहीं किया… ईरानी राजदूत ने नकारा साउथ कोरिया का दावा, शिप पर मिसाइल अटैक से किया साफ इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले को लेकर ईरान और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है. सियोल ने ईरानी मिसाइल इस्तेमाल होने का दावा किया, जबकि तेहरान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. जूट के खेत ‘उगलने’ लगी नोटों से भरी बोरियां, टीएमसी नेता के फार्महाउस से मिले 2.24 करोड़ रुपए
बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत से 2.24 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. बोरियों और ट्रॉली बैग में भरकर नोटों को जमीन के नीचे दबाया गया था. पीएम आवास योजना में वसूली और राहत सामग्री के गबन का है आरोप. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. दोबारा बहाल होंगी 60 साल में रिटायर की गईं महिला डेमोंस्ट्रेटर, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर वैट के मासिक और त्रैमासिक रिटर्न से राहत मिलने पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री का आभार जताया. डीलरों ने कहा कि इससे अनावश्यक कागजी कार्यवाही और अनुपालन का बोझ कम होगा. इससे जुड़ी खबर पढ़ें.
13. Ranchi: इबोला का अलर्ट जारी, अफ्रीकी देशों से आनेवाले यात्रियों की रांची एयरपोर्ट पर होगी जांच
इबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है. पूरी खबर पढ़ें.
14. दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की दिल्ली में मुलाकात हुई है. करीब 45 मिनट चली इस बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक समीकरण और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट बोले- कॉन्वेंट छोड़ यहां पढ़ने आएंगे बच्चे, अधिकारियों को दिया ये काम
सीएम सम्राट ने बिहार में शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, जहां पढ़ाई का स्तर इतना बेहतर होगा कि प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चे भी वहां दाखिला लेना चाहेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. करोड़ों की बोली, लेकिन मैदान पर फीका प्रदर्शन; ऋषभ पंत के 1 रन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
27 करोड़ रुपये की भारी कीमत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए ऋषभ पंत का IPL 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा. पंत ने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन बनाए, जिसके बाद उनके एक रन की कीमत करीब 8.65 लाख रुपये बैठी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. Royal Enfield Bullet 650 भारत में हुई लॉन्च, जानें ₹3.65 लाख वाली इस बाइक की खासियत
Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Bullet 650 लॉन्च कर दी है, जो 650cc सेगमेंट में एक और मजबूत एंट्री है. क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ यह बाइक 47 bhp पावर और दमदार टॉर्क देती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. 2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानें नए फीचर्स, रेंज, कीमत समेत सारी डिटेल्स
Tata Motors ने 2026 Tiago और Tiago EV को नए डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है. इसमें स्टाइलिश लुक, अपडेटेड केबिन और एडवांस सेफ्टी मिलती है. EV मॉडल भी बेहतर रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. नीता अंबानी ने वैभव को दिया दुनिया का सबसे महंगा ऑफर ? वायरल दावे पर आया ललित मोदी का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाली अफवाह उड़ रही है. दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में लाने के लिए पैसों और प्रॉपर्टी की बौछार कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. यूपीएससी ने 194 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जून 2026 है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
21. मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल नहीं लिया कोई वेतन, बिना सैलरी के कैसे होती है करोड़ों की कमाई?
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से ₹1 भी वेतन नहीं लिया. जानिए बिना सैलरी के भी वो कैसे कमाते हैं और उनके बच्चों ईशा, आकाश व अनंत को कितनी फीस मिली. पूरी खबर यहां पढ़ें.
