27 मई की टॉप 20 खबरें: RCB लगातार दूसरी बार फाइनल में, कर्नाटक में ‘ऑल इज वेल’, बंगाल को सीएम शुभेंदु की तीन बड़ी सौगातें

27 May Top 20 News: आरसीबी की आंधी में गुजरात उड़ गया. 92 रन की ऐतिहासिक जीत के साथ विराट कोहली की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री कर ली है. वहीं, कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता केवी वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में ऑल इज वेल है. इधर, पश्चिम बंगाल में सीएम सुभेंदू अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना, 5 रुपये मछली-भात कैंटीन और स्कूल-कॉलेजों के पास शराब दुकानें बंद करने के तीन बड़े ऐलान किए हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट बनी RCB, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस अहम मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को बड़े अंतर से हराया और लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें: वेणुगोपाल बोले- ऑल इज वेल, मीटिंग में राज्यसभा चुनाव पर हुई बात

Karnataka में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज हो गई है. सीएम सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसे महज अफवाह करार दिया. उन्होंने साफ कहा- कर्नाटक में सब ऑल इज वेल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, 27 से भरे जायेंगे ‘अन्नपूर्णा योजना’ के फॉर्म

Suvendu Adhikari Annapurna Yojana: बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी में घोषणा की है कि 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म मिलेंगे. बंगाल में 400 कैंटीन खुलेंगे, जहां 5 रुपए में मछली-भात मिलेगा. स्कूल-कॉलेजों के पास शराब दुकानें बंद होंगी. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी इस बैठक में शामिल हुईं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. हकीमपुर बॉर्डर पर भारी हलचल, शुभेंदु अधिकारी का अल्टीमेटम- जल्दी भागो, घुसपैठियों के दाना-पानी पर भी रोक

Suvendu Adhikari on Bangladeshi Deportation: बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने हकीमपुर सीमा चौकी पर जमा अवैध बांग्लादेशियों के तत्काल निर्वासन का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार अब घुसपैठियों पर जनता का पैसा बर्बाद नहीं करेगी. राज्य में Detect, Delete and Deport नीति सख्ती से लागू होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. दिल्ली से मिली हरी झंडी, शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार जल्द, इन दिग्गजों की लग सकती है लॉटरी

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. जून के पहले या दूसरे हफ्ते में राजभवन में शपथ ग्रहण हो सकता है. जानें कौन से नये चेहरे बन सकते हैं मंत्री और क्या है बीजेपी का क्षेत्रीय समीकरण. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. मालदा कांड में NIA का महा-एक्शन! रात भर छापेमारी के बाद 15 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 68 गिरफ्तारियां

NIA Action in Bengal: मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और परेशान करने के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. मतदाता सूची विवाद में 1 अप्रैल को हुई हिंसा और जजों को बंधक बनाने के मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. अब तक इस मामले में 68 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने की ससुराल पक्ष और माता-पिता से बातचीत, पति और जज सास को बनाया आरोपी

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा के परिजनों की मांग पर उसकी मौत की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. सीबीआई ने उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. उनकी प्रताड़ना ने ट्विशा को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. जेडीयू की संभावित लिस्ट में निशांत कुमार समेत इन नेताओं के नाम, MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव को लेकर सभी दल एक्टिव हो गए हैं. जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी हैं. जीतन राम मांझी ने भी अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग रख दी है. आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और गरमा सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. 961 करोड़ की लागत से किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी नई रेल लाइन, मोदी सरकार की बिहार को सौगात

Modi Government Gift to Bihar: केंद्र सरकार ने बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए किऊल और झाझा के बीच 961.71 करोड़ रुपये की लागत से तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. कौन हैं मीनाक्षी मदन राय? बनेंगी पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Patna High Court Chief Justice: पटना हाईकोर्ट को जल्द नई चीफ जस्टिस मिलने वाली हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठ जज जस्टिस मीनाक्षी एम. राय के नाम की सिफारिश की है. वह सिक्किम हाईकोर्ट की पहली महिला जज रह चुकी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. Ranchi: 5 जून को झारखंड आयेंगे नितिन नबीन, बढ़ेगी राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी

Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिन के दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. उनके दौरे को राज्यसभा चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. Ranchi: झारखंड के जंगलों की इकोसिस्टम सर्विसेज का होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन

Ranchi: झारखंड के जंगलों की इकोसिस्टम सर्विसेज का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य वन संपदा के पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व का आकलन करना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने जीता ग्रामीणों का दिल, जमीन पर बैठकर किया भोजन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के लिगिर गांव में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सखुआ पत्तल में भोजन किया. उनकी सादगी और सहज व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों नेता आज भी जनता और गांव की मिट्टी से जुड़े हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, हशमतुल्लाह शाहिदी को वनडे और टेस्ट टीम की कमान

भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है. हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है. राशिद खान को सिर्फ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. क्या है एयरटेल की प्रायॉरिटी सर्विस, जिसपर उठने लगे सवाल? कंपनी ने सफाई में कही यह बात

एयरटेल ने अपनी Priority Postpaid सेवा को लेकर सफाई दी है. कंपनी का कहना है कि नई 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी से पोस्टपेड यूजर्स को बेहतर स्पीड मिलेगी, जबकि दूसरे ग्राहकों की सेवा प्रभावित नहीं होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Tata Tiago CNG AMT 2026: पहली बार इस सेगमेंट में मिले Paddle Shifters, जानें क्या है खास

Tata की 2026 Tiago CNG AMT एक बड़ा अपडेट लेकर आ रही है, जिसमें सेगमेंट-फर्स्ट पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर मिलते हैं. नया डिजाइन, डिजिटल इंटीरियर और मॉडर्न टेक के साथ यह हैचबैक ज्यादा प्रीमियम बन गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. MLT vs Radiology: आज के समय में किस कोर्स की है ज्यादा डिमांड, जानें कहां मिलेगी मोटी सैलरी

MLT vs Radiology: 12वीं के बाद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एर रेडियोलॉजी को लेकर कन्फ्यूज हैं. जानें दोनों कोर्सेज में क्या काम होता है और किसकी डिमांड ज्यादा है. साथ ही देखें कहां मिलती है बेहतर सैलरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी अचानक क्यों हो गई बंद? जानिए 3 मुख्य कारण और दोबारा शुरू कराने का आसान तरीका

LPG Gas Cylinder Subsidy : क्या आपके खाते में भी नहीं आ रहे रसोई गैस सब्सिडी के पैसे? आधार लिंकिंग से लेकर ई-केवाईसी और ₹10 लाख वाले नियम तक, जानिए आपकी सब्सिडी रुकने की असली वजह और इसे दोबारा शुरू कराने का आसान तरीका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Don 3 कंट्रोवर्सी पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, बोले- पूरा मामला जल्दी और शांति से सुलझ जाए

Don 3 छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं. FWICE के फैसले के बाद अब मनोज वाजपेयी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और बड़ा बयान दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

Peddi Movie: एक्टर दिव्येंदु शर्मा अब राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ से अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं. जानिए शूटिंग के दौरान भाषा को लेकर उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >