विवादित करबला स्थल पर पुलिस के साथ संघर्ष में कई घायल

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के करबला इलाके में आज शाम स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ संघर्ष हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए.धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस ने उन्हें विवादित स्थल पर प्रवेश करने नहीं दिया था. जोरबाग के पास करबला भूमि पर कई सालों से विवाद है और दिल्ली उच्च न्यायालय ने […]

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के करबला इलाके में आज शाम स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ संघर्ष हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए.धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस ने उन्हें विवादित स्थल पर प्रवेश करने नहीं दिया था.

जोरबाग के पास करबला भूमि पर कई सालों से विवाद है और दिल्ली उच्च न्यायालय ने इलाके में प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बडी संख्या में लोगों ने इलाके में प्रवेश करने की कोशिश की जिस वजह से पुलिस को उनको तितर बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ट करना पडा.
आयोजकों ने दावा किया उन्होंने लोधी रोड के थाना प्रभारी से गुजारिश की थी कि भीड का प्रबंध करने के लिए पर्याप्त बल मुहैया कराएं. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने इसे मानने से इनकार किया.पत्र को वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है. पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिन्होंने तनाव पैदा किया और दंगे में शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >