कोलाथुर विधानसभा सीट से एमके स्टालिन पिछड़े
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं, टीवीके के बीएस बाबू 3 हजार से अधिक वोटों से उनसे आगे चल रहे हैं. वहीं विजय अपने दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं.
208 सीटों का रूझान सामने आया
तमिलनाडु के 234 में से 208 सीटों का रूझान सामने आ गया है. अबतक के रूझानों को देखें तो चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए बहुमत की ओर बढ़ रही है. अबतक के आंकड़ों के अनुसार टीवीके 98, एआईएडीएमके 61 और डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही है.
पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे
पुडुचेरी में सत्तासीन एनडीए गठबंधन को बढ़त मिली हुई है. AINRC 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस दो और डीएमके 3 सीटों पर आगे चल रही है.
विजय पर जनता ने दिखाया भरोसा
पहली बार चुनाव लड़ रहे एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अबतक 130 सीटों का रूझान सामने आ गया है, जिनमें से 50 सीटों पर उनकी पार्टी टीवीके आगे चल रही है. जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों पर और डीएमके 23 सीटों पर आगे चल रही है.
तमिलनाडु के 60 सीटों का रूझान सामने आया
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की 60 विधानसभा सीटों का रूझान जारी कर दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एआईएडीएमके को 23 सीटों पर, जबकि विजय की नई पार्टी टीवीके 20 सीटों पर आगे चल रही है. डीएमके को 10 सीटों पर बढ़त हासिल है.
तमिलनाडु में विजय की पार्टी को मिल रहा है जनता का प्यार
तमिलनाडु में विजय थलापति को जनता का प्यार मिल रहा है और उनकी पार्टी टीवीके शुरुआती रूझानों में 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एआईएडीएमके 14 और डीएमके 7 सीटों पर आगे है.अबतक कुल 40 सीटों का रूझान मिल चुका है.
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन आगे
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिल चुकी है. वहां AINRC को 2 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है.
तमिलनाडु में 10 सीटों का रूझान आया
तमिलनाडु में 10 सीटों का रूझान सामने आ गया है. एआईएडीएके को 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि विजय की पार्टी टीवीके को 3 सीटों पर और सीपीआई और डीएमके को 1-1 सीटों पर बढ़त दिख रही है.
-तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को एक सीट पर बढ़त मिल गई है. चुनाव आयोग ने प्रदेश का यह पहला रूझान जारी किया है. वहीं एक सीट पर सीपीआई को भी बढ़त मिल गई है. तमिलनाडु में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान में राज्य में डीएमके को स्पष्ट बढ़त के संकेत मिल रहे हैं.
तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त
– तमिलनाडु और पुडुचेरी में ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. जो शुरुआती रूझान सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त मिल रही है, जबकि पुडुचेरी में एनडीए आगे है.
-डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि हमारी पार्टी पूर्णबहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हमें 40% से ज्यादा वोट शेयर मिलेगा. हम 130 से 140 सीटों पर खुद जीतकर आएंगे. हम सरकार बनाएंगे.
-चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी काफी आशावान है, यही वजह है कि बीजेपी के मुख्यालय दिल्ली में जलेबी में बनना शुरू हो चुका है.
-पुडुचेरी के सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती शुरू हुई.
-तमिलनाडु के अधिकारियों ने बताया कि तीन लेवल की कड़ी सुरक्षा के बीच, सोमवार को सुबह 8 बजे राज्य के सभी 62 तय काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती शुरू हुई. चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी काउंटिंग सेंटर में वोटों की गिनती शुरू होते ही पोस्टल बैलेट वाला एक बॉक्स खोला गया.
Tamil Nadu Puducherry Election Results : दक्षिण के रण में तमिलनाडु का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. यह राज्य बहुत बड़ा है और यहां की राजनीति का प्रभाव भी बड़ा है. मतगणना शुरू होगी तो पता चलेगा कि यहां मतदाताओं ने सरकार बनाने का दायित्व किस पार्टी को सौंपा है.
तमिलनाडु में 4.87 करोड़ वोटर्स ने वोट डाले
23 अप्रैल को हुए हुए मतदान में तमिलनाडु के 4.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4,87,98,833 मतदाताओं ने मतदान किया.इनमें से 2,52,59,596 महिला मतदाता और 2,35,34,720 पुरुष मतदाता थे. ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 4,517 थी। इस प्रकार, कुल मतदान प्रतिशत 85.10 रहा.
पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत मतदान
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां 9 अप्रैल को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां अभी बीजेपी और एआईएनआरसी के गठबंधन की सरकार है.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु में द्रविड़ पहचान की पार्टियां ही करेंगी राज या फिर राष्ट्रीय पहचान का नैरेटिव होगा सेट?
