Bhabanipur Result 2026: ममता फिर पीछे
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ममता बनर्जी फिर एकबार पिछड़ गई हैं. इस सीट से भाजपा से शुभेंदु
अधिकारी ने बढ़त बना ली है.
Bhabanipur Result 2026: ममता 1,900 से ज्यादा वोटों की बढ़त
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर की हाई-वोल्टेज सीट पर ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ते हुए वोटों की गिनती के शुरुआती दौर में 1,900 से ज्यादा वोटों की बढ़त
बना ली है.
Bhabanipur Result 2026: मुकाबला कड़ा रहने की संभावना
भवानीपुर सीट पर अपनी जीत का दावा करते हिए BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गिनती के शुरुआती दौर मुश्किल होंगे. जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है.
उन्होंने यह भी कहा कि गिनती के बाद के दौर में उनके आगे निकलने की संभावना है.
Bhabanipur Result 2026: भवानीपुर में अब ममता आगे
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गयीं हैं. सुबह ममता आगे चल रही थी, लेकिन बाद में शुभेंदु अधिकारी आगे हो गये थे.
Bhabanipur Result 2026: शुभेंदु आगे, ममता पीछे
भवानीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां अब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है. बंगाल में भी भाजपा और टीएमसी के बीच टाइट फाइट दिख रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां टीएमसी से ममता बनर्जी लगातार आगे चल रही थी.
Bhabanipur Result 2026: समर्थकों में झड़प
भवानीपुर मतगणना केंद्र पर तृणमूल और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प.
Bhabanipur Result 2026: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू
भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आएंगे. इससे पहले ममता ने अपनी पार्टी के एजेंटों जें टोंके साथ एक और बैठक की थी.
Bhabanipur Result 2026: सुरक्षा की सख्त व्यवस्था
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती सखावत मेमोरियल में होगी. यहां सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है. हर गली में पुलिस गश्त कर रही है. इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के चुनावी भविष्य का फैसला होने वाला है.
Bhabanipur Result 2026: स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए
भवानीपुर सीट पर डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अब से कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. मजिस्ट्रेट की तैनाती में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए हैं. मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में है.
Bhabanipur Result 2026: पूरे देश की नजर भवानीपुर पर
आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने का दिन है. भवानीपुर सीट पर इस बार फिर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां मुकाबला बेहद रोचक रहा है. भाजपा ने इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ उनके पुराने सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जिससे यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Bhabanipur Result 2026: सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती
भवानीपुर विधानसभा सीट सहित पश्चिम बंगाल की तमाम सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bhabanipur Result 2026: सबसे हाई-प्रोफाइल सीट
राजनीति में भवानीपुर विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता का केंद्र रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृह क्षेत्र होने के कारण यह सीट न केवल तृणमूल कांग्रेस का अभेद्य किला मानी जाती है, बल्कि राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है.
Also Read: सबसे पहले आयेंगे आसनसोल नॉर्थ के नतीजे, 13 राउंड में हो जायेगी गिनती
