Kerala Elections Result : केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के मतों की गिनती जारी रहने के बीच कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे हैं. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मदम में पिछड़ रहे है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है और जहां उनका गांव पिनरायी पड़ता है.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं.
एनडीए चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे
कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे है. खबरों के अनुसार, बीजेपी नीत एनडीए 5 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है.
यह भी पढ़ें : Kerala Elections Result : केरल के रुझान से कांग्रेस खुश, बोले शशि थरूर- दिख रहे हैं बदलाव के संकेत
एनडीए किन पांच सीट पर आगे
शुरुआती चरण में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पांच सीट पर आगे है. न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नीत गठबंधन शुरुआती घंटे में नेमोम, कझाक्कूट्टम, मंजेश्वर, पलक्कड़ और चथनूर में बढ़त बनाए हुए है. राज्य विधानसभा में अपना खाता खोलने की कोशिश कर रहे एनडीए गठबंधन की उम्मीदें इस बार कुछ चुनिंदा सीट पर टिकी हैं.
