जनता परिवार सोमवार को दिल्ली में करेंगे संयुक्त प्रदर्शन
Updated at : 21 Dec 2014 3:38 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: पूर्ववर्ती ‘जनता परिवार’ के छह दल अपनी ‘महाविलय’ योजना के अग्रगामी कदम के रुप में कल नरेन्द्र मोदी सरकार के विभिन्न मोचरे पर ‘‘असफल’’ रहने और चुनावी वायदों को ‘‘पूरा नहीं करने’’ के खिलाफ एक मंच को साझा करके जनता का ध्यान इस ओर दिलाएंगे. सूत्रों ने बताया कि छह दलों के ‘महाविलय’ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: पूर्ववर्ती ‘जनता परिवार’ के छह दल अपनी ‘महाविलय’ योजना के अग्रगामी कदम के रुप में कल नरेन्द्र मोदी सरकार के विभिन्न मोचरे पर ‘‘असफल’’ रहने और चुनावी वायदों को ‘‘पूरा नहीं करने’’ के खिलाफ एक मंच को साझा करके जनता का ध्यान इस ओर दिलाएंगे.
सूत्रों ने बताया कि छह दलों के ‘महाविलय’ में अभी कुछ समय लग सकता है और शुरुआत के रुप में सोमवार को लालू प्रसाद के नेतृत्व वाला राजद और नीतीश कुमार की अगुवाई वाला जदयू एक हो सकते हैं. बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा का संयुक्त रुप से सामना करने की तैयारी के लिए ये दोनों दल महाविलय की प्रतीक्षा किए बिना पहले से ही संभवत: एक दल का रुप ले लेंगे.
जदयू ने एक नेता ने अपना नाम उजागर नहीं करने के आग्रह पर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं इसलिए सपा और जदयू एस के विलय की इतनी जल्दी नहीं है. उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव 2017 में होने हैं.
उन्होंने बताया कि चूंकि राजद नेता लालू प्रसाद और जदयू के नीतीश कुमार और शरद यादव कल यहां रहेंगे इसलिए दोनों दलों के बीच विलय के पूरे संकेत हैं. इससे छह दलों के ‘महाविलय’ की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी. लोकसभा चुनावों में बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के हाथों जदयू, राजद और कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया था.बाद में राज्य विधानसभा की कुछ सीटों के लिए हुए उप चुनाव में इन तीनों दलों ने आपसी तालमेल से चुनाव लडा और बेहतर प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




