20 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ट्रंप ने दी ईरान को आखिरी चेतावनी, कहा- डील नहीं तो तबाही, बंगाल चुनाव में कौन बनेगा किंगमेकर?

20 April Top 20 News: अमेरिकी राषट्रपति ट्रंप ईरान को आखिरी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान या तो डील कर ले या फिर तबाही के लिए तैयार हो जाए. ईरान से अगली दौर की बातचीत के लिए एक अमेरिकी डेलीगेशन आज पाकिस्तान के लिए रवाना हो रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंदी भाषी मतदाता अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे आसनसोल, हावड़ा और कोलकाता की कई सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, कहा- डील नहीं तो तबाही, PAK जाएगा अमेरिकी डेलिगेशन

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी डेलीगेशन सोमवार को पाकिस्तान जा रहे हैं. जहां ईरान से दूसरे दौर की बातचीत करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रस्तावित समझौता न मानने पर ईरान पर अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान के पावर प्लांट पर पुल को तबाह कर देंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. परमाणु प्रतिबंधों पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, कहा– ट्रंप को किसने दिया बैन लगाने का हक?

Hormuz Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की अवधि खत्म होने में अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. होर्मुज की नाकाबंदी और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर ईरान ने ट्रंप पर जोरदार हमला किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. खरगे ने महिला आरक्षण को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला, पूछा- इसे 30 महीनों तक ठंडे बस्ते में क्यों रखा?

Women Reservation Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को परिसीमन मुद्दे और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी से झूठा प्रचार न फैलाने का आग्रह किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- 29 मिनट के भाषण में 58 बार कांग्रेस का लिया नाम

PM Modi Address Nation: संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संशोधन बिल के गिरने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान जारी है. पीएम मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेता, सांसद और मंत्री कांग्रेस, टीएमसी, सपा और डीएमके चपर महिला विरोध होने का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा

PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगलमहल की 40 सीटों पर चुनावी माहौल बनाकर चले गये. उन्होंने टीएमसी पर आदिवासियों की अनदेखी करने और उनका आरक्षण छीनने का आरोप लगाया. 4 मई के बाद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. PHOTOS: झारग्राम में सड़क की दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

PM Modi Enjoyed Jhalmuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में लोगों को चौंका दिया. पीएम मोदी का काफिला अचानक सड़क पर रुका. वह कार से उतरे और सड़क के दूसरी तरफ झालमुड़ी की दुकान में पहुंच गये. दुकानदार से अच्छा वाला झालमुड़ी बनाने को कहा. झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद बच्चों को भी बांटा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें

Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. आसनसोल, हावड़ा और कोलकाता की 50 सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच हिंदी भाषी उम्मीदवारों की जंग तेज हो गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’

West Bengal Election 2026 Security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने एआई (AI), बॉडी कैम और 100 मीटर नो-एंट्री जोन जैसी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. फर्जी मतदान और हिंसा रोकने के लिए आयोग का सबसे बड़ा प्लान बंगाल के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. 8 बार के विधायक के पास नहीं थी गाड़ी, पत्नी के गहने गिरवी रख बनाया मकान, तंगहाल परिवार को है लखन बागदी पर नाज

Lakhan Bagdi Honest Politician of Raniganj: पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज से 8 बार विधायक रहे माकपा नेता लखन बागदी की सादगी की अनसुनी कहानी. कैसे एक दिग्गज नेता ने परिवार के लिए कभी पैरवी नहीं की. आज भी उनका परिवार तंगहाली में जी रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. विपक्ष ने हिंदुस्तान की महिलाओं के साथ किया धोखा, सम्राट चौधरी बोले- जनता देगी जवाब

CM Samrat Choudhary: महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे नारी शक्ति का अपमान बताया और कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है. इस मुद्दे पर एनडीए देशभर में अभियान चलाने की तैयारी में है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. बिहार पुलिस से लेकर महिला आरक्षण तक, निशांत कुमार ने बताया कैसे नीतीश कुमार ने बदली राज्य की तस्वीर

Nishant Kumar: पटना में जदयू की बैठक में निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया. निशांत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. PBKS vs LSG: इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर कर पंजाब ने LSG को 54 रनों से रौंदा

PBKS vs LSG: IPL 2026 के लीग मैच में Punjab Kings ने बड़ा स्कोर खड़ा कर Lucknow Super Giants को 54 रन से हरा दिया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और 54 रनों से एलएसजी को मात दे दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. Honda Accord, Civic और CR-V में कौन सबसे सुरक्षित?

Honda Civic, Accord और CR-V ने IIHS क्रैश टेस्ट में Good रेटिंग हासिल की है. लेकिन हेडलाइट परफॉर्मेंस और डिजाइन अंतर इन्हें अलग बनाते हैं. Accord सबसे कंसिस्टेंट सेफ्टी वाली कार साबित होती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 2027 से यूके में मिलेंगी ड्राइवरलेस टैक्सियां, बड़ा सवाल- क्या ये इंसानी ड्राइवरों से ज्यादा सुरक्षित हैं?

Waymo ने लंदन में अपनी रोबोटैक्सी को AI से चलाना शुरू कर दिया है. फिलहाल कुछ गाड़ियों में इंसानी ड्राइवर मौजूद हैं, लेकिन 2027 से Automated Vehicles Act लागू होने पर पूरी तरह ड्राइवरलेस सर्विस मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. दिन में डॉक्टर की ड्यूटी, रात में UPSC की तैयारी, श्रीलक्ष्मी को AIR 133

UPSC Success Story: UPSC सिर्फ एग्जाम नहीं है, ये पूरा इमोशनल रोलर कोस्टर है. कभी मोटिवेशन हाई, तो कभी लगता है छोड़ो यार कुछ और कर लेते हैं. लेकिन जो लोग इस खेल में टिक जाते हैं, वही आखिर में IAS-IPS बनकर निकलते हैं. ऐसी ही कहानी है केरल की डॉक्टर श्रीलक्ष्मी की, जिन्होंने डॉक्टर की ड्यूटी के साथ UPSC में झंडा गाड़ दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. मार्च में LPG खपत 13% गिरी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से बिगड़ा सप्लाई का गणित

LPG Consumption: पश्चिम एशिया संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से मार्च में भारत की एलपीजी खपत 13% गिर गई है. जानिए कैसे सरकार ने रिफाइनरियों के जरिए घरेलू गैस की किल्लत को संभाला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. India Post GDS के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 27 अप्रैल को, जानें कब आएगी 3rd लिस्ट

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम है वो अगला और सबसे जरूरी चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हो सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. बांग्लादेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मिडिल ईस्ट युद्ध का सीधा असर

Bangladesh Fuel Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी की है. ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?

Pawan Kalyan Health Update: पवन कल्याण की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी सर्जरी की गई. जानिए क्या हुआ था, अब कैसी है उनकी हालत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. दूसरी प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी फिल्मों की शूटिंग

Deepika Padukone Pregnancy: अक्षय तृतीया के मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. अब खबर आई है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी बड़ी फिल्मों की शूटिंग और एक्शन सीन जारी रखेंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >