16 जुलाई की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का ईरान, राम मंदिर मामले में जल्द आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट

16 July Top 20 News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नाकेबंदी का ऐलान किया, तो जवाब में तेहरान ने भी अमेरिका को हमले की धमकी दे डाली है. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 24 से 48 घंटों के अंदर एसआईटी अपनी फाइनल रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप सकती है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. राम मंदिर चोरी मामला: 24 से 48 घंटों में आ सकती है SIT की फाइनल रिपोर्ट

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि, मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप सकती है. सरकार ने 1 जुलाई को SIT को 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था, जिसकी समयसीमा अब खत्म हो रही है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. अमेरिका की नई नाकेबंदी पर भड़का ईरान, पूरे मिडिल ईस्ट से ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी दी

ईरान ने अमेरिकी बंदरगाहों पर नाकेबंदी के जवाब में एक बड़ा कदम उठाया है. देश ने पूरे मिडिल ईस्ट से ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी दी है. जानें इस बढ़ते तनाव का वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर क्या असर पड़ सकता है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. ईरान का अमेरिका से बदला: सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें और ड्रोन, तबाही का वीडियो किया जारी

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और वहां की राष्ट्रीय सेना (अर्तश) ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है. ईरान ने इस हमले का पुख्ता सबूत भी दुनिया के सामने रख दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. कांगो में इबोला का कहर: संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार, अब तक 754 मरीजों की मौत

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. अब तक 2,011 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से 754 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

अमेरिकी संसद में सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने भारत सहित 5 देशों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया है. नए सैंक्शन बिल में इन देशों पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 100 प्रतिशत तक के टैरिफ का प्रस्तावित है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. शरद पवार का अगला कदम क्या होगा? सीएम फडणवीस संग देर रात हुई NCP नेताओं की बैठक

क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है? क्या शरद पवार गुट कोई नया सियासी दांव चलने की तैयारी में है? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सत्ता और विपक्ष, दोनों NCP गुटों के नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. क्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही है अफवाह

क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई खेल होने वाला है? क्या शरद पवार गुट एनडीए का दामन थाम सकता है? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एनसीपी के दोनों गुटों के नेताओं की लेट नाइट मुलाकात हुई. पढ़ें, जयंत पाटिल ने क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंद

रथ यात्रा के दिन जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बुधवार और गुरुवार को पुरी समेत ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. NCP-SP में फूट की खबरों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम, बोलीं- सभी 8 सांसद और विधायक एकजुट हैं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी के भीतर किसी भी तरह की फूट या मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र, कहा- सहानुभूति या रियायत नहीं, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अपने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि वह किसी सहानुभूति या विशेष रियायत की नहीं, बल्कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. ममता बनर्जी का बागियों को संदेश- अभिषेक के हाथों में ही रहेगी टीएमसी की कमान, दीदी ने जनता से क्यों मांगी माफी?

ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के भविष्य के नेता होंगे. उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को 'गद्दार' बताते हुए जनता से माफी मांगी. पार्टी को नये सिरे से खड़ा करने का संकल्प लिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. मानसून सत्र से पहले सांसदों को सख्त संदेश, संसद परिसर में धरना, तख्तियां और धार्मिक अनुष्ठान पर रोक

लोकसभा सचिवालय ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सभी सांसदों के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है. इसमें संसद भवन परिसर में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी और हथियार लाने पर रोक लगाई गई है. स्मार्ट वॉच और स्मार्ट चश्मों के दुरुपयोग को लेकर भी चेतावनी दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. बद्रीनाथ दान चोरी मामले में नया खुलासा, CCTV में 4 बार कैश चुराते दिखा आरोपी

बद्रीनाथ धाम में दान की चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. हालिया जांच में सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी को कई बार नकदी चुराते देखा गया है. पुलिस इस मामले को पहले से कहीं ज्यादा गंभीर मान रही है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर बने कम दबाव (Low Pressure) के क्षेत्र के कारण देश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, झारखंड और बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. राम मंदिर में चढ़ावे का पूरा हिसाब अब होगा सार्वजनिक, घर बैठे वेबसाइट पर देख सकेंगे दान और खर्च का ब्यौरा

राम मंदिर में चढ़ावे की पवित्रता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने उठाया बड़ा कदम. अब मंदिर की आय, दान, खर्च और रामलला को मिलने वाले उपहारों का पूरा लेखा-जोखा नियमित रूप से ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. बिहार में नए परिसीमन के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, 2011 की जनगणना बनेगी आधार, सम्राट कैबिनेट ने लगाई मुहर

बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सम्राट कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर नए परिसीमन के अनुसार होंगे. इससे वार्ड से लेकर पंचायत और जिला परिषद क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव होगा.पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, KC सिन्हा, बिट्टू सिंह समेत कई बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को झटका लगा है. दीघा, कुम्हरार और मनेर से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. भरत तिवारी एनकाउंटर केस में एक्शन, SDO-डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को न्यायिक आयोग का समन

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच तेज हो गई है. आयोग ने 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को गवाही के लिए तलब किया है. जानिए किन अधिकारियों को मिला समन और कब होगी पेशी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. बिहार में दोपहिया और तिपहिया वाहन खरीदना होगा महंगा, सम्राट सरकार ने बढ़ाया मोटर वाहन टैक्स

बिहार में बाइक, स्कूटर और तिपहिया वाहन खरीदना अब महंगा होगा. सम्राट कैबिनेट ने मोटर वाहन टैक्स बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. नई व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों पर 1% और तिपहिया वाहनों पर 1,000 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. अब आसान नहीं होगा वर्ल्ड कप जीतना, ICC ने बदले नियम; सुपर-7 और सुपर-10 की एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुष क्रिकेट के दो टूर्नामेंट, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है. इन नए नियमों का उद्देश्य टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >