राहुल गांधी दक्षिण कोरिया की यात्रा पर, प्रधानमंत्री योन से की मुलाकात

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ली नायक योन से भेंट की और उनके साथ विविध विषयों पर चर्चा की. उनकी दक्षिण कोरिया यात्रा भारत में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच हुई है. गांधी […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ली नायक योन से भेंट की और उनके साथ विविध विषयों पर चर्चा की.

उनकी दक्षिण कोरिया यात्रा भारत में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच हुई है. गांधी ने ट्वीट किया, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में मैं आज कोरिया गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम ली याक योन एवं अन्य अधिकारियों से मिला. उन्होंने कहा, हमने अपने-अपने देशों की वर्तमान राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की. उन्होंने दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. उसमें कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भी नजर आ रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि गांधी दक्षिण कोरिया के निमंत्रण पर वहां की राजकीय यात्रा पर गये हैं और वह कुछ दिनों में लौटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >