महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुरैना (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के तरसमा गांव में एक महिला द्वारा अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाने का मामला सामने आया है. पोरसा पुलिस के निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया, ‘यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर तरसमा गांव निवासी दुर्गा भक्त गुड्डी तोमर (45) ने कल पूजा-पाठ के बाद […]

मुरैना (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के तरसमा गांव में एक महिला द्वारा अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाने का मामला सामने आया है. पोरसा पुलिस के निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया, ‘यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर तरसमा गांव निवासी दुर्गा भक्त गुड्डी तोमर (45) ने कल पूजा-पाठ के बाद अपने गांव के बिजासेन माता मंदिर में अपनी जीभ काटकर माता पर चढ़ा दी.’

उन्होंने कहा गुड्डी मां बीजासेन मंदिर पर रोजाना पूजा अर्चना करती थी. कल दोपहर करीब एक बजे वह मंदिर गयी थी, वहां उसने अपनी जीभ काट कर मंदिर में मां के चरणों में रख दी. सिंह ने बताया कि जीभ काटने के बाद महिला भक्त बुरी तरह लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में वहीं गिर पड़ी.

उन्होंने कहा कि मंदिर के आस-पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे मुरैना जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >