स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से छात्रा की मौत

खूंटी : खूंटी के कालामटी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नवीं कक्षा की छात्रा चंपा नाग की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार खूंटी थाना क्षेत्र के गाड़ामाड़ा गांव की रहने वाली चंपा नगा रात को खाना खाने के बाद सोने चली गयी. कुछ देर बाद उसके […]

खूंटी : खूंटी के कालामटी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नवीं कक्षा की छात्रा चंपा नाग की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार खूंटी थाना क्षेत्र के गाड़ामाड़ा गांव की रहने वाली चंपा नगा रात को खाना खाने के बाद सोने चली गयी. कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द उठा.

उसने इसकी जानकारी स्कूल के वार्डेन को दी, लेकिन वार्डन ने कह दिया कि सुबह डॉक्टर को दिखा लेना. आधी रात के बाद चंपा दर्द से छटपटाने लगी. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. स्कूल की छात्राओं ने बताया कि रात को खाने में छात्राओं को दाल, चावल और आलू की सब्जी दी गयी थी.
कुछ छात्राओं का आरोप है कि सही समय पर यदि चंपा का अस्पताल ले जाया गया होता, तो संभवत: उसकी जान बच जाती. पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है कि मौत की असली वजह क्या थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >