10 जून की टॉप 20 खबरें: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, खान सर को कोर्ट से राहत

10 June Top 20 News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को फिर जोर का झटका लगा है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर, पटना फायरिंग मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर को कोर्ट से 20 जून तक अंतरिम राहत मिली है, जबकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस बोली- ‘सीट चोरी’, EC दफ्तर के बाहर हंगामा, लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया. कांग्रेस ने फैसले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं तो वहीं बीजेपी इसे न्याय की जीत बता रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके

Former TMC Minister Ujjal Biswas Arrested: सरकारी राहत सामग्री की अवैध जमाखोरी के आरोप में टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास को नदिया के कृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के दौरान उनके घर पर भारी तोड़फोड़ हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. समन छोड़ दिल्ली भागे अभिषेक बनर्जी, ममता के आवास पहुंची सीआईडी, ‘साइन-गेट’ में बुरे फंसे टीएमसी के नंबर-2 नेता

CID at Mamata Banerjee Residence: फर्जी हस्ताक्षर विवाद (Signgate) में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा समन छोड़ दिल्ली जाने के बाद सीआईडी की टीम सीधे ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुंची. सीआईडी ने उन्हें तीसरा समन जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. शताब्दी रॉय ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, कहा- दीदी अब बहुत बदल चुकी हैं

Satabdi Roy Joins Rebel Camp TMC: टीएमसी की वरिष्ठ लोकसभा सांसद शताब्दी रॉय भी बागी खेमे में शामिल हो गयीं हैं. उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए दिल्ली में अपने घर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बागी सांसदों के साथ बड़ी रणनीतिक बैठक की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त

Khan Sir Controversy: पटना में दर्ज फायरिंग मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ फैसल खान को अदालत से 20 जून तक अंतरिम राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचाएगी पेपर, सरकार ने बनाया सख्त प्लान

NEET Re-Exam: NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा को कदाचार-मुक्त बनाने के लिए बिहार सरकार ने व्यापक तैयारी की है. 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए वायु सेना की मदद से प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे, जबकि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. 916 करोड़ की लागत से डबल होगी 56 किमी रेल लाइन, ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रूट को मिली मंजूरी

Thakurganj Siliguri Double Rail Line Project: केंद्र सरकार ने ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. 56.41 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर दूसरी लाइन बिछाने के लिए 916.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन में तकनीकी गड़बड़ी, होल्ड पर रखा गया

Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उनकी उम्मीदवारी फिलहाल होल्ड पर रखी गई है. मामला केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा गया है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. झारखंड की सड़कों पर दौड़ रहे जर्जर एंबुलेंस, सांसत में मरीजों की जान

Ranchi News: झारखंड में डॉयल 108 एंबुलेंस सेवा गंभीर संकट से जूझ रही है. 440 में से 207 एंबुलेंस कंडम होने की स्थिति में हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अनफिट वाहनों की पहचान शुरू कर दी है. मरीजों की सुरक्षा के लिए 237 नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. रांची में 10 जून से शुरू होगा झारखंड प्रीमियर लीग, स्टेडियम में एंट्री फ्री

Jharkhand Premier League: रांची में 10 जून से झारखंड प्रीमियर लीग शुरू हो रही है, जो 23 जून तक धुर्वा स्टेडियम में चलेगी. जेएससीए ने दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश रखा है. छह टीमें भाग लेंगी और 27 मैच होंगे. डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण होगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

नाइटक्लब विवाद को लेकर ECB की जांच के बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भी विचार कर रहे हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से उनके बाहर रहने की भी संभावना जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. रुतुराज के शतक के बाद गेंदबाजों का कमाल, भारत ए ने श्रीलंका को 8 रन से हराया

ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया. रुतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक और तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ए ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. ट्रंप का बड़ा दावा: दो हफ्तों में ईरान पर होगी ‘पूर्ण विजय’, कहा- वह US को सब कुछ देने को तैयार

Trump Total Victory Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका अगले दो सप्ताह में ईरान पर “पूर्ण जीत” हासिल कर लेगा. उन्होंने कहा कि नया परमाणु समझौता भी जल्द हो सकता है. उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब ईरान और इजरायल ने हालिया सैन्य तनाव को फिलहाल रोक दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. CUET UG की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET UG Answer Key 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी एग्जाम की आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹68,940 तक पहुंच सकती है

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.83 हुआ, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर सीधे ₹68,940 हो सकती है. देखें अलग-अलग अनुमानों का पूरा गणित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. इंडिया में Redmi Turbo 5 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, चीन वाले वेरिएंट से होगी अलग बैटरी

Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. इसके कुछ फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं. चीन मॉडल से थोड़ा अलग बैटरी पैक, दमदार कैमरा सेटअप, 120Hz डिस्प्ले और पावरफुल Dimensity चिपसेट इसे खास बनाते हैं. यह फोन 16 जून को लॉन्च होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ फीचर्स पर मत जाएं, ये 5 छिपी हुई सच्चाइयां पहले जरूर जान लें

Electric Scooter Buying Guide 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना आज भले ही आसान लगे, लेकिन असली चुनौती बाद में समझ आती है. रियल रेंज, बैटरी वारंटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी चीजें आपके एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं. सिर्फ फीचर्स देखकर फैसला लेना सही नहीं है. आइए इसे डिटेल में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. क्या यश की ‘Toxic’ का होगा रीशूट? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Toxic: केजीएफ स्टार यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चल रही रीशूट की अफवाहों पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है. जानिए क्या है पूरी सच्चाई और फिल्म क्यों हो रही है लेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Batwara 1947 vs Awarapan 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, सनी देओल-इमरान हाशमी भिड़ेंगे

Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा बंटवारा 1947 और इमारन हाशमी की आवारापन 2 एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों को दर्शक 14 अगस्त को देख पाएंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >