जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर प्रांगण

कोडरमा के हनुमान मंदिर प्रांगण में राधाष्टमी के अवसर पर 'जय श्री श्याम ग्रुप' की महिलाओं ने द्वितीय मासिक कीर्तन का आयोजन किया. बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर और चूरमा का वितरण किया गया.

कोडरमा बाजार. राधाष्टमी पर हनुमान मंदिर प्रांगण में एक ही नारा, एक ही नाम जय श्री श्याम, जय श्री श्याम ग्रुप की महिलाओं द्वारा द्वितीय महिला मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो उठा.

कार्यक्रम में रिंकी सिन्हा, श्रेया सिन्हा, रश्मि शर्मा, स्नेहा सिन्हा, मधु, सिम्मी अग्रवाल, पूनम बर्नवाल, स्वाति,पुष्पा, सुनीता सहित अन्य सदस्यों ने भक्ति गीतों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया. वहीं कोडरमा के लोकप्रिय गायक दीपक सिंह ने भी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया.

मौके पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर और चूरमा का वितरण किया गया़ वहीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से बाबा श्याम की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की़ कार्यक्रम के दौरान “हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम राणा

गौतम राणा, कोडरमा बाजार : वर्ष 2004 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, कोर्ट कचहरी की खबरों को कवर करते हैं. खोजपरक रिपोर्टिंग के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित विशेष खबरें लिखना में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >